हॉट ऑन वेब

क्या आप जानते हैं ‘ईशा अंबानी’ को हैं क्या शौक, करती हैं करोड़ों रुपये खर्च

दिसंबर 2018 में हुई थी ईशा की शादी सबसे मंहगी शादी में हुई थी शामिल
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2019, 2:52 PM IST
Do you know what hobbies of Isha Ambani
Do you know what hobbies of Isha Ambani

नई दिल्ली: जब भी भारत के या फिर दुनिया के अमीर लोगों का नाम आता है, तो इस लिस्ट में मुकेश अंबानी का नाम जरूर होता है। मुकेश अंबानी भारत के ही नहीं दुनिया के भी अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है। वहीं साल 2018 में जिस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी, वो उनकी बेटी ईशा अंबानी ( Isha Ambani ) की ही थी। ये भारत की सबसे मंहगी शादियों में से एक थी। ऐसे में हम आपको ईशा के कुछ शौक के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैसे तो ईशा अंबानी को काफी चीजों का शौक है, लेकिन इनमें 3 चीजें सबसे ज्यादा खास हैं। इन तीनों चीजों का शौक ईशा को काफी है। सबसे पहले इस लिस्ट में शामिल है गाड़ियां यानि कार। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को सबसे ज्यादा शौक अगर किसी चीज का है तो वो हैं गाड़ियां रखने का। ईशा अंबानी के पास लगभग 15 से भी ज्यादा महंगी कारें हैं, जिसकी कीमत करोड़ों से भी ज्यादा है। वहीं ईशा अंबानी का दूसरी शौक सबसे महंगा फोन रखना है। ईशा अंबानी के पास एक करोड़ से भी ज्यादा महंगी कीमत का फोन है और सबसे बड़ी खासियत इनके फोन की ये है कि इनके फोन को कोई भी व्यक्ति हैक नही कर सकता।

वहीं ईशा को जो तीसरा शौक है वो ये है कि उन्हें महंगी मेकअप किट रखने का शौक है। ईशा के एक मेकअप किट की कीमत लाखों में बताई जाती है। बताया ये भी जाता है कि ईशा की मेकअप किट इतनी महंगी है कि इससे पूरी की पूरी एक मेकअप की दुकान खोली जा सकती है। गौरतलब, है कि ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से दिसंबर 2018 में हुई।

Published on: