1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Birthday Special: जानिए क्यों शर्टलेस होते हैं सलमान खान, पीछे छुपा है 21 साल पुराना राज

सलमान खान का आज जन्मदिन है देर रात दबंग 3 की कास्ट के साथ काटा केक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 27 Dec 2019, 11:56 AM IST

Know why Salman Khan is shirtless in movies

Know why Salman Khan is shirtless in movies

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग भाईजान सलमान खान ( Salman Khan ) का आज जन्मदिन है। सलमान के फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं आधी रात को सलमान ने दबंग 3 की कास्ट और मीडिया के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। वहीं बात अगर सलमान की फिल्मों की करें तो यहां सलमान शर्टलेस नजर आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत हुई कैसे?

यहां जान लीजिए नए साल पर कितना पड़ेगा जेब पर असर, देश में 1 जनवरी 2020 से होंगे ये बड़े बदलाव

सलमान के शर्टलेस होने के पीछे 21 साल पुराना राज छुपा हुआ है। दरअसल, जब सलमान ने फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम किया तो यहां पहली बार उनका शर्टलेस अवतार उनके फैंस को नजर आया था। 'ओ ओ जाने जाना' गाना भी इसी फिल्म का है, जिसे दर्शकों नो खूब प्यार दिया था। ये वहीं गाना है जिसमें सलमान पहली बार शर्टलेस हुए थे, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सलमान के शर्टलेस होने के पीछे कोई स्क्रिप्ट की डिमांड नहीं थी। बल्कि एक दिक्कत के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा था। लेकिन शायद किसी को उस वक्त नहीं पता होगा कि ये सीन उनके फैंस को काफी पसंद आने वाला है और इसका ट्रेंड आगे तक चलेगा।

दरअसल,, एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने बताया कि आखिर वो क्यों शर्टलेस हुए थे। उन्होंने बताया था 'गाने में मुझे शर्ट पहननी थी, लेकिन जो शर्ट का साइज था वो मुझे फिट नहीं था। फिल्म को सोहेल खान डायरेक्ट कर रहे थे तो उन्होंने मुझे शर्टलेस ही स्टेज पर जाने के लिए कहा।' वहीं भाई की बात सलमान ने मानी और वो बिना शर्ट के ही स्टेज पर चले गए। इसके बाद तो ये ट्रेंड आज तक चल रहा है। सलमान जब भी किसी फिल्म में किरदार निभाते हैं तो उनका शर्टलेस होना लगभग तय होता है। वहीं फैंस भी फिल्म में ऐसे सींस की डिमांड करते हैं।