हॉट ऑन वेब

डॉक्टर ने किया चत्मकार! युवक के हाथ पर लगा दिया कान

आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। इसकी कड़ी में मेडिकल साइंस भी एडवांस हो गया है। सोशल मीडिया पर आए कई चत्मकार वाली खबरे पढ़ने के मिली है। मिले भी क्यों नहीं, धरती पर डॉक्टरों को भगवान का दर्ज किया गया है। इसका उदाहरण हम लोग कई बार देख चुके है।

2 min read
Oct 10, 2020
doctor

आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि कोई भी काम असंभव नहीं है। इसकी कड़ी में मेडिकल साइंस भी एडवांस हो गया है। सोशल मीडिया पर आए कई चत्मकार वाली खबरे पढ़ने के मिली है। मिले भी क्यों नहीं, धरती पर डॉक्टरों को भगवान का दर्ज किया गया है। इसका उदाहरण हम लोग कई बार देख चुके है। एक ऐसी खबर ही सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है। चीन में एक डॉक्टर ने शख्स के हाथ पर कान उगाकर सभी को चकित कर दिया है। इस युवक ने सड़क हादसे में अपना एक कान खो दिया था। इसके साथ ही उनकी सुनने की क्षमता भी चली गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें नए कान देने का काम किया।

प्लास्टिक सर्जन ने हाथ पर लगा दिया कान
एक रिपोर्ट के अनुसार, प्लास्टिक सर्जन ने उनके हाथ पर नया कान उगाया है। जिसके मदद से वह सुन सकेंगे। प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर शुजॉन्ग को मरीज की पसलियों की नरम हड्डियों से नया कान तैयार करने में तकरीबन 4 महीने का वक्त लगा। डॉक्टर ने यह कान शख्स के दाहिने हाथ पर उगाया है। मरीज ने कहा कि कान खोने के बाद उन्हें हमेशा अधूरेपन का अहसास होता था। डॉक्टर शुजॉन्ग तब वह डॉक्टर शुजॉन्ग से मिले जो जाने-माने प्लास्टिक सर्जन हैं। रांसप्लांट का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। जब कान पूरी तरह तैयार हो जाएगा तो उसे हाथ से हटाकर सिर से जोडऩे का काम किया जाएगा।

दिल्ली के डॉक्टर भी कर चुके है ये कमाल
आपको बता दें ऐसा कारनामा अपने देश के डॉक्टर भी कर चुके है। दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (एलएनजेपी) के प्लास्टिक एंड बर्न सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने मरीज की छाती से चर्बी निकालकर उससे मरीज के ही हाथ पर कान उगाया है। कान पूरी तरह तैयार है और डॉक्टर अब इसे लगाने की तैयारी में हैं। विभाग के सर्जन डॉ. पीएस भंडारी के मुताबिक यह आर्टिफिशियल कान है, जिसे हमने मरीज की बांह पर उसके ही शरीर के ऊतकों से विकसित किया है। इसके लिए त्वचा के साथ छाती की पसली निकाली गई, फिर उसे तराश कर कान का फ्रेमवर्क बनाया। यह प्रयोग 22 साल के एक युवक पर किया, जिसके दोनों कान जल गए थे।

Published on:
10 Oct 2020 09:44 pm
Also Read
View All