27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड इंजीनियर का कमाल! बीमार पत्नी के लिए घर को बनाया दिया ICU

महामारी कोरोना काल के दौरान लोगों को कुछ नया करने का मौका मिला। इसकी कई प्रकार खबरें आपने पढ़ी होगी। कुछ लोग नए-नए आविष्कार कर सभी चौंका दिया वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने देसी जुगाड़ से सभी का दिल जीत लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 10 Oct 2020, 3:46 PM IST

Gyan Prakash

Gyan Prakash

महामारी कोरोना काल के दौरान लोगों को कुछ नया करने का मौका मिला। इसकी कई प्रकार खबरें आपने पढ़ी होगी। कुछ लोग नए-नए आविष्कार कर सभी चौंका दिया वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने देसी जुगाड़ से सभी का दिल जीत लिया। आज आपको एक रिटायर्ड इंजीनियर के बारे में बता रहे हैं जो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के लिए घर को ही अस्पताल में बदल दिया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर ज्ञान प्रकाश इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है।

यह भी पढ़े :— भीख में मिला था लॉटरी का टिकट, जैकपॉट लगा और हो गए लखपति

अस्थमा से पीड़ित है कुमुदनी श्रीवास्तव
आपको यह जानकर हैरानी होगी ज्ञान ने कोई डॉक्टर का कोर्स नहीं किया है। इसके बावजूद अपनी पत्नी का ध्यान वह किसी अस्पताल से भी ज्यादा रख रहे है। उन्होंने अपने घर में उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर वेंटीलेटर तक की व्यवस्था कर दी है। उन्होंने घर में ऑक्सीजन पाइपलाइन की फिटिंग करवाई है। सक्शन मशीन, नेबुलाइजर, एयर प्यूरीफायर और वेंटिलेटर लगवाया है। उन्होंने एक पूरे कमरे को ही आईसीयू में बदल दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, ज्ञान प्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी कुमुदनी श्रीवास्तव को अस्थमा है। 72 वर्षीय कुमुदनी को कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ऐसा पिछले करीब 4 साल से हो रहा है। पिछले साल जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आई तो उन्होंने अपने घर को ही अस्पताल में बदल दिया।

यह भी पढ़े :— मास्क के नाम पर लोगों की घटिया हरकत, यूजर्स सुना रहे हैं खूब खरीखोटी

कार को बना दिया एंबुलेंस
चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी कार में भी ऑक्सीजन की फिटिंग करवा रखी है। इस प्रकार से कार को पूरी तरह से एंबुलेंस बना दी है। जब भी वह पत्नी को इमरजेंसी में अस्पताल लेकर जाना होता है तो वह इसी में लेकर जाते हैं। ज्ञान का कहना है कि इस काम में उनकी इंजीनियरिंग काम आई। वह लगातार पल्स ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन मीटर मॉनीटर करते रहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पत्नी की देखभाल के लिए अस्थाई रूप से एक नर्स भी रख रखी है।