
jackpot
जब भी कोई आदमी बड़ी-बड़ी बातों करने लगता है तो लोग उसे कहते है लॉटरी लग गई हैं क्या। इसका मतलब यह है कि अचानक कही से बहुत सारा धन आ जाना। जिससे वह खर्च करने के लिए बहाने ढूंढने लगता है। आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो एक-एक रुपए के लिए मोहताज रहते है और अचानक उनके पास बहुत सारे रुपए आ आते है। कुछ ऐसा ही हुआ फ्रेंच में लॉटरी की दुकान के बाहर भीख माने वाले लोगों के साथ। लॉटरी की दुकान के बार जुआरी से भीख मांगने वाले बेघर चार लोग को जैकपॉट लॉटरी लग और वह लखपति बन गए।
भीख में मिला था टिकट
कहते है ना जब भी उपर वाला देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ ऐसा ही इन लोगों साथ के साथ हुआ है। फ्रेंच लॉटरी संचालक एफडीजे ने बताया कि जुआरी से भीख लेकर लॉटरी ने चार बेघर लोगों को लखपति बना दिया। उनको 50 हजार यूरो (43 लाख रुपये से ज्यादा) की जैकपॉट लॉटरी लगी। एक रिपोर्ट अनुसार, करीब 30 साल की उम्र के चार लोग ब्रेस्ट के वेस्टर्न पोर्ट सिटी की एक लॉटरी शॉप के बाहर भीख मांगते थे। एक शख्स ने एक यूरो की टिकट ली थी और उनको भीख में दे दी थी।
पैसों को लेकर कोई प्लान नहीं
संचालक के अनुसार, इन चार युवकों ने पता नहीं था कि पांच यूरो उनकी जिंदगी बदल देंगे। मात्र पांच यूरो से 50 हजार यूरो अपने नाम कर लिए। जब इस के बारे में उनको पता चला तो वह हैरान रह गए। एफडीजे ने चारों को जैकपॉट की राशि को बराबर बांट दिया। चारों का कहना है कि फिलहाल इन पैसों को लेकर कोई प्लान नहीं है, लेकिन वह अपनी जिंदगी अच्छे से बिताएंगे।
Updated on:
10 Oct 2020, 2:43 PM IST
Published on:
10 Oct 2020, 2:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.