27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शख्स ने किया अनोखा कारनामा, सिंगल कोन में 125 आइसक्रीम भर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आइसक्रीम खाने का शौक हर किसी को रहता है। छोटो हो या बड़ा जब घूमने के लिए घर से बाहर निकलते है तो आइसक्रीम खाना नहीं भूलते है। आज आपको आइसक्रीम को लेकर रोचक जानकारी दे रहे है। इटली के रहने वाले एक शख्स ने सिंगल कोन के अंदर 125 आइसक्रीम भरने का कारनाम किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 9 Oct 2020, 9:16 PM IST

guinness world record

guinness world record

आइसक्रीम खाने का शौक हर किसी को रहता है। छोटो हो या बड़ा जब घूमने के लिए घर से बाहर निकलते है तो आइसक्रीम खाना नहीं भूलते है। आज आपको आइसक्रीम को लेकर रोचक जानकारी दे रहे है। इटली के रहने वाले एक शख्स ने सिंगल कोन के अंदर 125 आइसक्रीम भरने का कारनाम किया है। दिमित्री पनिसेरा नाम के एक शख्स ने इस कारमाने के साथ एक वर्ल्स रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह रिकॉर्ड बनाकर दिमित्री काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि किस्मत ने साथ दिया तो आने वाले समय में वह बहुत कुछ करने वाले है।

यह भी पढ़े :— इस आइलैंड पर आज भी रहती हैं शैतानी ताकतें और जलपरियां, यहां साल में सिर्फ एक दिन जाने की इजाजत

दिमित्री ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक ऐसा रिकॉर्ड साल 2013 में Panciera नाम के शख्स ने बनाया था। Panciera ने उस समय 58 स्कूप आइसक्रीम को एक कोन में भरकर दिखाया था। इसके बाद अश्रिता फुरमान ने उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। फुरमान ने एक कोन में 123 स्कूप आइसक्रीम लगाने का कारनामा किया था। अब यह भी रिकॉर्ड टूट गया है। हाल ही में दिमित्री ने एक कोन में 125 आइसक्रीम भरकर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह भी पढ़े :— खिलोने की बजाय 11 फुट लंबे अजगर से खेलती हैं ये बच्ची, तस्वीरें हो रही वायरल

3 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बने
पिछले कुछ हफ्तों करीब 3 नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए है। दुबई में अजमत खान जोकि एथलीट हैं। उन्होंने बास्केटबॉल को ड्रिबल करते हुए सबसे तेज मील दौड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया। 6 मिनट और 1 सेकंड में उन्होंने ये पूरा किया। एड्रिएन लॉन्ग नाम की एक महिला ने 10 घंटे से अधिक समय तक एक पेड़ को गले लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सितंबर में, लेह शटकेवर नाम की एक ब्रिटिश महिला ने केवल 3 मिनट में 10 जाम डोनट्स खाए। उन्होंने इसका गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से इनके कारनामे के खूब चर्चे हुए।