हॉट ऑन वेब

कोरोना का इलाज कर रही भारतीय डॉ. को अमेरिका में मिला सम्मान, गाड़ियों के काफिले के साथ लोगों ने किया सैल्यूट

डॉ. उमा मधुसूदन ( Dr Uma Madhusudan ) अमेरिका के दक्षिणी विंडसर अस्पताल में कई कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रही है, उनके काम की हौसलाफजाई के लिए यहां की स्थानीय पुलिस, पड़ोसी और लोकल फायरमैन ने उनके घर के सामने जाकर उन्हें खास अंदाज में शुक्रिया कहा।

less than 1 minute read
Apr 22, 2020
Viral Video

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) के मरीजों को ठीक करने के लिए डॉक्टर्स चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी डॉक्टर उमा मधुसूदन के सम्मान में उनके घर के सामने से सौ गाड़ियों का काफिला के साथ उन्हें बड़ी ही खास अंदाज में सलामी दी गई।

डॉक्टर उमा मधुसूदन ( Dr Uma Madhusudan ) को यह खास सम्मान इसलिए दिया गया क्योंकि मुश्किल वक्त में भी वो बेफिक्र होकर लोगों का इलाज करने में लगी हैं। इस वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

डॉक्टर उमा अमेरिका ( America ) में अपने घर के सामने खड़ी थीं, इसी बीच सबसे पहले एक काले रंग की एसयूवी उनके पास आकर खड़ी होती है। कार से एक आदमी निकलता है और एक पोस्टर वहां पर लगा देता है। इस पोस्टर पर लिखा है डॉक्टर उमा की पहचान साउथ विंडसर के अनसंग हीरो के रूप में की गई है।

इसके बाद एक-एक कर गाड़ियों का काफिला गुजरता है और उसमें बैठे लोग डॉक्टर उमा को सैल्यूट करते हैं। डॉ. उमा को सम्मान देने वाली 100 गाड़ियों के काफिले में पुलिस ( Police ) की गाड़ी, फायर ब्रिगेड ( Fire Brigade ) की गाड़ी और प्रशासनिक गाड़ियां भी मौजूद थीं।

इस दौरान काफिले में मौजूद हर एक गाड़ी के सायरन बजते रहे और लाइट ( Light ) भी ब्लिंग करती रही। ये वीडियो ( Video ) लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसलिए लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया ( Social Media ) पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

Published on:
22 Apr 2020 01:53 pm
Also Read
View All