हॉट ऑन वेब

साइकिल पर स्टंट करना पड़ा शख्स को भारी, धड़ाम से गिरा, देखें वीडियो

Stunt On Bicycle Goes Wrong: दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना पसंद होता है। पर स्टंटबाजी कई बार इन्हें भारी भी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो साइकिल पर स्टंट कर रहा था।
less than 1 minute read
Oct 15, 2023
stunt_on_bicycle_goes_wrong_2.jpg
Stunt on bicycle goes wrong

दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना पसंद होता है। लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करना पसंद करते हैं। स्टंट्स के खतरनाक होने पर भी लोग घबराते नहीं है और उन्हें करते हैं। कई लोग अलग-अलग व्हीकल्स पर भी स्टंट करते हैं। इनमें साइकिल पर स्टंट भी शामिल है। पर हर बार सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा सोचा होता है। कई बार स्टंटबाजी लोगों पर भारी पड़ जाती है और उनके साथ ऐसा कुछ होता है जिसे भूलना आसान नहीं होता। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो साइकिल पर स्टंट कर रहा था।


साइकिल पर स्टंटबाजी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को साइकिल पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में एक शख्स तेज़ी से साइकिल चलाते हुए लाता है और सीढ़ियों पर से जंप करा देता है।

धड़ाम से गिरा

सीढ़ियों से साइकिल जंप कराते समय शख्स ने सोचा होगा कि वह आसानी से इस स्टंट को कर लेगा और स्मूथ लैंडिंग करेगा। पर जैसा उसने सोचा था वैसा हुआ नहीं। साइकिल को जंप कराने के बाद नीचे की तरफ जाते हुए साइकिल का बैलेंस बिगड़ जाता है और साइकिल तेज़ी से आगे की तरफ जाती है। इससे शख्स साइकिल से धड़ाम से गिर जाता है और उसकी साइकिल आगे जाकर गिरती है। हालांकि शख्स गिरकर तुरंत खड़ा भी हो जाता है पर जिस तरह वह गिरता है उससे साफ पता चलता है कि स्टंट फेल होने पर उसे चोट भी लगी होती और अफ़सोस भी हुआ होगा कि उसका स्टंट फेल हो गया।

Published on:
15 Oct 2023 12:56 pm