30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Optical Illusion: अगर 10 सेकंड में तस्वीर में गुलाबों के बीच छिपे 3 दिलों को ढूंढ दिया तो आप कहलाएंगे जीनियस

Optical Illusion Image: ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही ट्रेंडिंग टॉपिक होती हैं। अपनी पहेली की वजह से सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल भी हो जाती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली इन तस्वीरों को देखकर दिमाग तो चकरा जाता है, पर इनकी पहेली सॉल्व करना मज़ेदार भी होता है। साथ ही इन्हें सॉल्व करना दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा माना जाता है। आइए इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 15 Oct 2023, 10:47 AM IST

optical_illusion_hidden_hearts.jpg

Can you find 3 hidden hearts in above picture?

ऑप्टिकल इल्यूज़न (Optical Illusion) यानी कि आँखों का धोखा। सोशल मीडिया पर अक्सर ही हमें ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरें देखने को मिलती हैं। कई बार इस तरह की तस्वीरें कुछ वेबसाइट्स पर भी हमें देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें अक्सर ही ट्रेंड भी करती हैं। सोशल मीडिया इनके वायरल होने की वजह इनमें छिपी पहेली होती हैं। ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीरों की मज़ेदार बात यह है कि लोगों को इन तस्वीरों में बताई हुई एक चीज़ ढूंढनी होती है। पर ऐसा करना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ लोग ऐसा कर भी लेते हैं पर उन्हें भी इसमें समय लगता है। ऑप्टिकल इल्यूज़न का यह खेल मज़े के साथ ही दिमागी कसरत के लिए भी अच्छा है। आइए नज़र डालते हैं इसी तरह की एक ऑप्टिकल इल्यूज़न वाली तस्वीर पर, जिसमें आपको तस्वीर में छिपे गुलाबों के बीच 3 दिलों को ढूंढ़ना है।


क्या तस्वीर में गुलाबों के बीच छिपे 3 दिलों को आप 10 सेकंड में ढूंढ सकते हैं?

ऊपर दी हुई तस्वीर में कई सारे गुलाब के फूल दिखाए गए हैं। पर इस तस्वीर में 3 दिल भी छिपे हुए हैं। अगर आपने छिपे हुए 3 दिलों को 10 सेकंड में ढूंढ लिया तो हम मान जाएंगे कि आप जीनियस हैं।

आपकी मदद के लिए पेश हैं एक हिंट

अगर आप तस्वीर में छिपे 3 दिलों को नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद के लिए एक हिंट देते हैं। तीनों दिल अलग-अलग दिशा में हैं और सबसे ऊपर की तरफ एक भी दिल नहीं है।

क्या आपको मिले तस्वीर में छिपे 3 दिल?

क्या आपको तस्वीर में छिपे 3 दिल मिले? और क्या आपको इसमें 10 सेकंड या इससे कम समय लगा? अगर हाँ, तो बहुत ही बढ़िया। अगर नहीं, तो निराश होने की कोई ज़रूरत नहीं। हम आपको बताते हैं कि तस्वीर में 3 दिल कहाँ छिपे हुए हैं।

तस्वीर में कहाँ छिपे हैं 3 दिल? चलिए जानते हैं जवाब

तस्वीर में गुलाबों के बीच 3 दिल कहाँ छिपे हुए हैं, यह दिखाने के लिए हमने नीचे एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में तीनों दिल के ऊपर रेड सर्कल्स बना दिए हैं जिससे आपको तीनों दिल साफ दिखाई दे सके।


यह भी पढ़ें- 1247 किलोग्राम का कद्दू बना दुनिया का सबसे भारी कद्दू, बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड