कार ड्राइवर ( Car Driver ) बुजुर्ग शख्स की ई-रिक्शा ( E-Rickshaw ) की विंडशील्ड ( Windshield ) को चकनाचूर कर देता है। जबकि ई-रिक्शा चलाने वाला बुजुर्ग शख्स हाथ जोड़कर कार ड्राइवर से ऐसा न करने की मिन्नत करता रहता है।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर आए दिनों कोई न कोई वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा होता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट ( Internet ) की दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में एक कार ड्राइवर को ई-रिक्शा चालक के साथ बेहद ही बुरा बर्ताव करते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ( Video ) को देखकर साफ पता चलता है कि एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक से पास से गुजर रही कार पर कुछ हल्के स्क्रैच ( Scratch ) लग जाते है। ये देख कार का ड्राइवर भड़क जाता है और वो बुजुर्ग शख्स को गाली-गलौच करने लगता है।
कार ड्राइवर ( Car Driver ) अपनी इस हरकत पर ही बाज नहीं आता बल्कि वो बुजुर्ग शख्स की ई-रिक्शा की विंडशील्ड ( Windshield ) को चकनाचूर कर देता है। जबकि ई-रिक्शा चलाने वाला बुजुर्ग शख्स हाथ जोड़कर कार ड्राइवर से ऐसा न करने की मिन्नत करता रहता है।
इसके बावजूद भी कार ड्राइवर गाली देते हुए लाचार रिक्शा चालक ( Rickshaw Driver ) के साथ बदसलूकी करता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग इस कार ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लेने की मां कर रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग शख्स का अपमान होते देख सोशल मीडिया पर कई लोग बुरी तरह भड़क गए।
एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ही बेहुदा हरकत है। इस शख्स के खिलाफ पुलिस ( Police ) को एक्शन लेना चाहिए। वहीं एक यूजर ने तो इस बुजुर्ग शख्स का खाता संख्या जानने की कोशिश की, ताकि उसके नुकसान की भरपाई की जा सके। जबकि तीसरे यूजर ने कार ड्राइवर को मानसिकता से गरीब आदमी की संज्ञा दी।