राजधानी दिल्ली में नशे का कारोबार किस तरह पैर पसार रहा है इसका ताजा उदाहरण रविवार को देखने को मिला। दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जब एक संदिग्ध महिला की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में नशे का कारोबार किस तरह पैर पसार रहा है इसका ताजा उदाहरण रविवार को देखने को मिला। दिल्ली के त्रिलोकपुरी में जब एक संदिग्ध महिला की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। वह खुलेआम स्मैक बेच रही थी। यही नहीं जब उसकी तलाशी ली गइर् तो उसके पर्स से महज कुछ रुपए ही निकले, लेकिन जब महिला पुलिस ने उसको अकेले में ले जाकर तलाशी ली तो दंग रह गई। उसने ऐसी जगह स्मैक छिपाकर रखा था, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया है। उसके खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को मिली खुलेआम स्मैक बेचने की जानकारी, फिर...
जानकारी के मुताबिक, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी में एक महिला लोगों को स्मैक बेच रही है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और स्मैक बेच रही महिला को घेर लिया। महिला पुलिसकर्मी ने महिला से पूछताछ की तो वह स्मैक बेचने के बात से इनकार करने लगी। जब उसके पास मौजूद पर्स की तलाशी ली तो उसमें भी कुछ नहीं मिला।
अपने इस निजी अंग में छिपा रखी थी स्मैक की 34 पुड़िया
इसके बाद महिला पुलिसकर्मी उसे गली में एक दीवार के पीछे ले गई, जहां तलाशी ली गई। महिला ने अपने ब्रा के अंदर 34 पुडिया स्मैक भर रखी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पर्स से मिले 12 सौ रुपए भी जब्त कर लिए गए, क्योंकि वह रुपए भी स्मैक बेचकर जमा किए थे। पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है महिला पर पहले से इस तरह के कइर् मामले दर्ज हैं। पुलिस को कइर् बार उसके बारे में सूचनाएं मिलीं, लेकिन जब तक पुलिस उसे पकड़ने पहुंचती थी वह भाग निकलती थी।