मिली जांनकारी के अनुसार ग्राम कटगी के महामाया चौक में संकल्प दास मानिकपुरी पिता स्व. रेशम दास लगभग शाम 7:30 बजे अपने मामा व दोस्त के साथ बैठा था, कि आरोपी लाला उर्फ चमन दास पिता टिकेश्वर दास उम्र 20 वर्ष आया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के बाद आरोपी अपने घर चला गया। चूंकि दोनों का घर पास ही है। जब संकल्प दास घर जाने को निकला आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे संकल्प दास गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उनके परिजनों ने कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां उसे प्रथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया है।