रायपुर/अंबिकापुर. शादीशुदा शिक्षक से प्यार का ऐसा खौफनाक अंजाम भी हो सकता है ये किसी ने नहीं सोचा होगा। झारखंड की 15 वर्षीय युवती को एक 35 साल के शादीशुदा शिक्षक से प्यार हो गया। लेकिन ये प्यार परवान चढ़ पता उससे पहले ही लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़की की लाश 14 जुलाई को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थानांतर्गत कंडा जंगल में मिली थी। लाश मिलने के 10 दिन बाद 24 जुलाई को किशोरी की पहचान हो पाई थी।किशोरी का शव लेने पहुंचे माता-पिता ने गांव के ही पारा शिक्षक भोला साव 35 वर्ष व उसके भांजे पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। जबकि पुलिस की जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का निकला था। किशोरी की हत्या की सुई शिक्षक पर ही घूम रही थी।