गुरलीन कौर पहली बार देने गई थी वोट EC ने मांगा जवाब बठिंडा सीट पर डाला था वोट
नई दिल्ली: देश भर में लोकसभा चुनाव ( lok sabha election ) अब खत्म हो चुका है। आखिरी चरण की वोटिंग रविवार को खत्म हो गई, जिसके बाद एग्जिट पोल सामने आए। वहीं आखिरी चरण में पंजाब में भी वोटिंग हुई। जहां शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ( sukhbir singh badal ) की छोटी बेटी गुरलीन कौर ने भी पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग किया। लेकिन इस बीच गुरलीन से एक गलती हो गई, जिसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया।
दरअसल, गुरलीन कौर ने पहली बार बठिंडा लोकसभा सीट पर अपना वोट डाला। उन पर आरोप है कि जब वो वोट डालने के लिए पहुंची तो उन्होंने पार्टी का चुनाव चिन्ह पहना हुआ था। इसके बाद आदर्श संहिता के कथित उल्लघंन को लेकर चुनाव आयोग ( Election Commission ) ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। आयोग की तरफ से उस वीडियो को आधार पर संज्ञान लिया गया, जिसमें गुरलीन पार्टी का चुनाव चिन्ह पहने हुए हैं। वहीं चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया है कि नोटिस का जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा।
बात इस लोकसभा सीट की करें तो बठिंडा सीट पर मुकाबला अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ( Harsimrat Kaur Badal ) और कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राज वडिंग के बीच है। इस सीट पर साल 2009 से हरसिमरत सांसद है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पंजाब ( Punjab ) की सभी 13 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था। साल 2014 में बीजेपी ने 2 और शिरोमणि अकाली दल ने 4 सीटें जीती थी। वहीं इस बार ये देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब में कितनी सीटें किस पार्टी के खाते में जाती है।