हॉट ऑन वेब

कटहल खाने के लिए पेड़ पर चढ़ा हाथी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर ( IFS ) साकेत बडोला ( Saket Badola ) ने अपने ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हाथी ( Elephant ) अपने सूंड से कटहल तोड़ने की कोशिश कर रहा है।

less than 1 minute read
Viral video
Viral video

नई दिल्ली। हर रोज सोशल मीडिया ( Social Media ) पर जानवरों का कोई न कोई वीडियो धूम मचा रहा होता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट ( Internet ) की दुनिया में खूब छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी कटहल ( Jackfruit ) खाने के लिए पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है।

इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर ( IFS ) साकेत बडोला ने अपने ट्विटर हैंडल से ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हाथी अपने सूंड से कटहल तोड़ने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए साकेत ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, जब कटहल ( Jackfruit ) से इतना प्यार हो तो पेड़ पर चढ़ना भला कौन सी बड़ी बात है।

इस वीडियो के शुरुआत में ही देखा जा सकता है कि किस तरह से हाथी ( Elephant ) कटहल खाने के लिए पेड़ ( Tree ) पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है। अब तक इस वीडियो 2 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल ( Viral ) हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह वीडियो देखने के बाद मुझे बेहद खुशी हुई। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा हाथी चाहे कुछ भी करें वो बेहद क्यूट लगता है।

Published on:
26 May 2020 09:46 am