हॉट ऑन वेब

भूख मिटाने के लिए कचरे से उठाई रोटी को धोकर खाता शख्स, वीडियो हुआ वायरल

Emotional Viral Video : सूखी रोटी को गीला कर खाने को मजबूर हुआ शख्स वायरल वीडियो को देख भर आईं लोगों की आंखे

less than 1 minute read
Feb 29, 2020
roti1.jpg
Emotional Viral Video

नई दिल्ली। वैसे तो अक्सर शादी-पार्टियों में काफी खाना बर्बाद होता है, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि ये भोजन किसी गरीब के पेट की भूख (starvation) को मिटा सकता है। ऐसा ही एक दिल भर आने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक अधेड़ शख्स कचरे से बीनकर लाई हुई सूखी रोटियों (dry roti) को धोकर खाता हुआ दिख रहा है।

इस वायरल वीडियो (viral video) को देख लोगों की आंखे भर आई हैं। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स लोगों ने अन्न बर्बाद न करने की अपील कर रहे हैं। साथ ही खाना बचने पर उसे किसी जरूरतमंद को देने की बात लिख रहे हैं। यह वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है। जहां एक शख्स अपनी भूख को मिटाने के लिए रोटी को धुलता हुआ नजर आता है। पास में रखे पॉलिथीन के थैले में और भी सूखी रोटियां नजर आती हैं। जाहिर-सी बात है यह शख्स इसे किसी कचरे के डिब्बे से उठाकर लाया होगा और मजबूरी में इसे खाकर अपना पेट भरने की कोशिश कर रहा है।

Published on:
29 Feb 2020 11:21 am