हॉट ऑन वेब

Patrika fact finder: क्या तालाब बने अस्पताल में हो रहा Corona मरीजों का इलाज? जानें सच्चाई

सोशल मीडिया (social media) पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर अस्पताल (corona hospital) के एक वार्ड की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वार्ड में दो तरफ मरीजों के बिस्तर लगे हैं, जिनपर मरीज बैठे हुए हैं और पूरे वार्ड के फर्श पर पानी भरा हुआ है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि बिहार में कोविड-19 मरीजों (covid-19 pesent) का इलाज इस हालत में किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2020, 5:17 PM IST
Fact Check: Distressing image of waterlogged hospital goes viral
Fact Check: Distressing image of waterlogged hospital goes viral

Patrika fact finder: देश भर में कोरोना (Coronavirus) के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। ताजे आकड़ें के मुताबिक 10 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 25,602 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर अस्पताल के एक वार्ड की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वार्ड में दो तरफ मरीजों के बिस्तर लगे हैं, जिनपर मरीज बैठे हुए हैं और पूरे वार्ड के फर्श पर पानी भरा हुआ है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि बिहार में कोविड-19 मरीजों (covid-19 pesent) का इलाज इस हालत में किया जा रहा है।

क्या है दावा?

दरअसल, इन दिनों बिहार में भारी बारीश की वजह से बाढ़ आया हुआ है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण भी तेजी स फैल रहा है। राज्य सरकार ने 16 जुलाई से राज्य में 16 दिनों का लॉकडाउन लागू किया किया गया है। ऐसे में इस तस्वीर के जरिए बिहार के बिगड़े हालात को बताने की कोशिश की जा रही है। तस्वीर में दिख रहा है कि अस्पताल में पानी भरा हुआ है और तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, “माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी से विनम्र अनुरोध है कि बिहार की बिगड़ती चिकित्सा सुविधाओं को लेकर हस्तक्षेप करें, जहां बिना इलाज के कोरोना मरीजों की मौतें हो रही है। दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार की टेस्टिंग संख्या भी बहुत कम है।”

क्या है सच?

Patrika fact finder ने जब इस तस्वीर की जांच की तो पाया कि ये तस्वीर सच है लेकिन इसके गलत दावे के साथ साझा किया जा रही है। दरअसल, तस्वीर हार की नहीं, बल्कि हैदराबाद की है। कुछ दिनों पहले “The Rahnuma Daily” नाम की एक न्यूज वेबसाइट पर यही तस्वीर को पोस्ट किया था। जिसमें बताया गया था कि कैसे हैदराबाद के ऐतिहासिक उस्मानिया जनरल अस्पताल में बारिश और जल निकासी का पानी भर गया।असल में ये तस्वीर उस्मानिया जनरल अस्पताल के एक वार्ड की है। वहीं 15 जुलाई को न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने भी इस तस्वीर को साझा किया था। जिसके कैप्शन में लिखा था कि “हैदराबाद के ऐतिहासिक उस्मानिया अस्पताल में भरा पानी।” आईएएनएस के मुताबिक, भारी बारिश के बाद उस्मानिया जनरल अस्पताल के आईसीयू समेत छह वार्डों में सीवेज का पानी भर गया. उस्मानिया अस्पताल को कोविड-19 की जांच (covid-19 test) और इलाज का सेंटर बनाया गया है।

निष्कर्ष: तस्वीर को सच है लेकिन गलत तथ्य के साथ साझा की जा रही है।

Published on: