। हर माता-पिता चाहते है कि उनकी संतान में परवरिश की कोई कमी नहीं रहे। पेरेंट्स अपने बच्चों हर बुरी चीज से बचाते है। समय समय पर उनको अच्छाई और बुराई के बारे में बताते रहते है। कई बार वे अपने बच्चों के लैपटॉप और पर्सनल चीजों पर नजर रखते है।
नई दिल्ली। हर माता-पिता चाहते है कि उनकी संतान में परवरिश की कोई कमी नहीं रहे। पेरेंट्स अपने बच्चों हर बुरी चीज से बचाते है। समय समय पर उनको अच्छाई और बुराई के बारे में बताते रहते है। कई बार वे अपने बच्चों के लैपटॉप और पर्सनल चीजों पर नजर रखते है। हाल ही में एक अनोखा का मामला सामने आया है। अमेरिका में एक पिता को अपने बेटे पर नजर रखना काफी महंगा पड़ा। इसके बदले में बेटे अपने ही पिता पर 60 लाख रुपए का जुर्माना लगान की मांग की है। पिता का सिर्फ इतना ही कसूर था कि वह अपने बेटे की एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन को नष्ट कर दिया था। खबरों के अनुसार, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए की बताई जा रही है।
पिता पर लगाया 60 लाख का जुर्माना
यह अनोखा मामला अमेरिका के मिशिगन से सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता के ऊपर 60 लाख के जुर्माना लगा दिया है। खबरों के अनुसार, उनके पिता ने पॉर्न मूवी का कलेक्शन डिलीट कर दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के रहने वाले चार्ली ने पिछले कई सालों से एडल्ट फिल्मों का कलेक्शन अपने पास इकट्ठा कर रखा था। खबरों के अनुसार, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। जिनको उनके पिता ने नष्ट कर दिया।
तलाक के बाद पिता के साथ रहने आया था
खबरों के अनुसार, चार्ली अपनी पत्नी से तलाक लेने के बाद ग्रैंड हैवेन स्थित अपने माता-पिता के घर में रहने आया था। वहां पर 10 महीने रूकने के बाद उनको कही जाना पड़ा। बाद में चार्ली के पिता ने बेटे का सामान वापस किया। चार्ली के अनुसार, उनके पिता ने 12 बक्से नहीं दिए जिसमें उसने एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन रखा गया था।
एडल्ट मूवी का कलेक्शन किया नष्ट
चार्ली के पूछने पर पिता ने बताया कि उनको तो नष्ट कर दिया गया। इसके बाद चार्ली ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पिता से 60 लाख रुपये का हर्जाना मांगा। बेटे ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पिछले कई सालों से सेक्स टॉय और एडल्ट मूवी का कलेक्शन कर रहा है, इसके लिए उसने 20 लाख रुपए खर्च किए थे। उनके पिता ने बिना पूछ ही इनको ठिकाने लगा दिया।
बेटे की आदतों से परेशान था पिता
वहीं पिता का कहना है कि चार्ली के मानसिक और इमोशनल हेल्थ को लेकर चिंता थी। इसलिए उनको नष्ट किया। उन्होंने बताया कि पोर्न फिल्में देखने की चार्ली की आदत की वजह से ही उसे स्कूल और कॉलेज से पोर्नोग्राफी बेचने के आरोप में निकाल दिया गया था। बेटे की इसी आदत से परेशान होकर चार्ली के माता-पिता ने उसकी उनुपस्थिति में 12 बक्सों में रखे एडल्ट फिल्मों के कलेक्शन और दो बक्सों में रखे गए सेक्स टॉय देखे इसे नष्ट कर दिया।