हॉट ऑन वेब

पानी के बहाव में फंस गए थे ​घड़ियाल के बच्चे, पिता ने दिया सहारा

Ghariyal Pics Viral : सोशल मीडिया पर वायरल हो रही घड़ियाल की तस्वीर बच्चों को बचाने के पिता घड़ियाल नदी में उतरे
less than 1 minute read
Feb 11, 2020
ghadiyal1.jpg
Ghariyal Pics Viral

नई दिल्ली। माता-पिता अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वो चाहे इंसानी रूप में हो जानवर के रूप में। अपने जिगर के टुकड़े को कोई भी मुसीबत में नहीं देख् सकता। ऐसा ही कुछ एक घड़ियाल (Ghariyal) पिता के साथ भी हुआ। उसके बच्चे पानी की लहरों में फंस गए थे। उन्हें बचाने के लिए पिता खुद आगे आए। सोशल मीडिया पर घड़ियाल की तस्वीर वायरल (Viral pics) हो रही है।

बताया जाता है कि पिता घड़ियाल अपने बच्चों को मुसीबत में देख तुरंत नदी में गया। उसने अपने बच्चों को पीठ पर बिठाया और नदी पार कराई (crossed river)। ये इमोशनल वीडियो आईएफएस ऑफिसर प्रवीन कासवान ने शेयर की है। उन्होंने इसका कैप्शन लिखा, 'सबसे अधिक चौकन्ना रहने वाले पिता शहर में हैं'।

यह तसवीर 6 फरवरी को खींची गई थी, जो कि सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है। इसे अभी तक करीब 5 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। जबकि 1,000 से अधिक लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। घड़ियाल की अपनी बच्चों के प्रति जिम्मेदारी की भावना देख लोग काफी खुश हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि इंसानों को भी जानवरों से सीख लेनी चाहिए। वहीं कुछ ने लिखा कि वाकई ये बहुत नेक काम है।

Published on:
11 Feb 2020 11:10 am