हॉट ऑन वेब

Shocking: चार दिन की बेटी के साथ पिता ने की एेसी हरकत, पढ़कर कांप जाएगी रुह

गुजरात के गांधीनगर में एक पिता ने अपनी चार दिन की बच्ची के साथ कुछ एेसा किया कि किसी भी रुह कांप जाए।

2 min read
Jun 26, 2018
Shocking: चार दिन की बेटी के साथ पिता ने की एेसी हरकत, पढ़कर कांप जाएगी रुह

नई दिल्ली: 32 साल के विष्णु ने 10 साल पहले विमला से शादी की थी। दोनों के पांच बच्चे थे, सभी बेटियां थीं। बेटे की चाह में विष्णु ने छठा बच्चा किया, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इस बार भी घर में एक बेटी ने जन्म लिया। जब विष्णु को इसकी जानकारी मिली तो उसके कलेजे पर सांप लोट गए और उसने कुछ ऐसा करने की सोच ली, जिसे सुनकर किसी की भी रुह कांप जाए।

चार दिन की बच्ची का हत्यारा बना बाप

ये भी पढ़ें

यहां मिलते हैं सबसे सस्ते सुपारी किलर, महज कुछ रुपयों में कर देते हैं मर्डर


मामला गुजरात के गांधीनगर का है। बेटे की चाहत में एक शख्स को हत्यारा बना दिया वो भी उसी के बच्चे का। विष्णु और विमला के पांच बेटियां थी। बेटे की चाह में उसने छठा बच्चा किया। डिलीवरी हुई तो एक बार फिर बेटी ने जन्म लिया। विमला बेटी के साथ ही मायके में चली गई। चार दिन बाद 24 जून को विष्णु बच्ची और पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा।

बाहर आ गई किडनी आैर आंतें

रात का समय था, सब सो चुके थे। इसी दौरान विष्णु ने मौका पाते ही बच्ची के पेट में चाकू घोंप दिया। चार दिन की उस बच्ची के चीखें सुनकर विमला की नींद खुली। बच्ची की हालत देखकर उसके होश उड़ गए। बच्ची की किडनी और आंतें बाहर आ गई थीं। विमला के चिल्लाते ही विष्णु ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन घरवालों ने उसे दबोच लिया।


बच्ची को पहली नजर देखते ही उसे गुस्सा आया

ससुर जसवंत जेतसिंह ने अपने दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विष्णु को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, विष्णु बच्ची को मारने के इरादे से नहीं गया था। लेकिन, जैसे ही बच्ची उसके सामने लाई गई, वह बौखला गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, विष्णु ने ऐसे चाकू घोंपा था, जिससे बच्ची की किडनी और आंतें बाहर आ गई थीं।

ये भी पढ़ें

बच्चों में हुए विवाद के बाद दूसरे समुदाय के शख्स ने कर दी बुजुर्ग की हत्या, गांव में तैनात हुर्इ पीएसी
Published on:
26 Jun 2018 12:48 pm
Also Read
View All