हॉट ऑन वेब

जेल में गार्ड की नौकरी करती थी 24 साल की ये लड़की, 31 साल के कैदी के साथ करती दिखी ये काम

स्काॅटलैंड में जेल की एक महिला गार्ड ने कैदी के प्यार में पड़कर अपनी नौकरी छोड़ दी।

2 min read
Oct 10, 2018
जेल में गार्ड की नौकरी करती थी 24 साल की ये लड़की, 31 साल के कैदी के साथ करती दिखी ये काम

नई दिल्ली: एक कहावत है कि प्यार अंधा होता है। प्यार में पड़े शख्स को दुनिया की परवाह नहीं होती है। लोग क्या सोचेंगे? क्या कहेंगे? प्यार करने वालों की डिक्शनरी से ये शब्द गायब से हो जाते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी है स्कॉटलैंड के एडीवेल जेल में बतौर गार्ड काम करने वाली 24 साल की लड़की की। इस लड़की के प्यार का किस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कुछ इस लड़की की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इसे बेवकूफी बता रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस लड़की ने आखिर ऐसा क्या किया।

कैदी की रिहाई होते ही महिला गार्ड ने छोड़ी नौकरी

ये भी पढ़ें

65 साल से नहीं नहाया है ये शख्स, ऐसे जी रहा अपनी जिंदगी… रह जाएंगे हैरान


स्कॉटलैंड के वेस्ट लोथियन में एडीवेल जेल है। 24 साल की क्रिस्टी डेविडसन इस जेल में गार्ड के तौर पर काम कर रही थीं। अचानक उन्होंने ये नौकरी छोड़ दी। खास बात ये थी कि उन्होंने ये नौकरी उस वक्त छोड़ी जब जेल से एक कैदी की रिहाई की गई। इस कैदी की उम्र है 31 साल और नाम जेमी बंटिंग। जेमी बंटिंग लंबे समय से जेल में बंद था।

सोशल मीडिया पर शेयर की कैदी के साथ फोटो


क्रिस्टी उस वक्त लोगों की नजरों में आ गईं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में उसके साथ जेल से रिहा हुए जेमी भी मौजूद थे। फोटो देखते ही लोगों को मामला समझ में आ गया। यह फोटो तुर्की की थी और दोनों इस फोटो में बेहद नजदीक थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''मेरी जिंदगी के सबसे शानदार दो हफ्ते।''

लोगों ने कहा- जेल में जरूर कुछ हुआ होगा


कैदी की रिहाई और महिला का नौकरी छोड़ना, दोनों घटना जुलाई में हुई थी। दोनों ने सोशल साइट पर कई इंटीमेट फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटोज पर लोग अपनी—अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि निश्चित तौर पर ड्रयूटी के दौरान गार्ड और कैदी के बीच कुछ हुआ होगा। प्यार में पड़कर गार्ड ने कैदी के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। अब दोनों लोग खुलकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

जेल अधिकारी बोले- ये उनका निजी मामला है


स्थानीय मीडिया के मुताबिक, जब इस बारे में जेल के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी के निजी मामले में दखल नहीं देते हैं।

ये भी पढ़ें

इस तोप से निकले गोले ने धरती को फाड़कर बना दिया था तालाब, नाम से ही कांप जाते थे दुश्मन
Published on:
10 Oct 2018 11:50 am
Also Read
View All