
65 साल से नहीं नहाया है ये शख्स, ऐसे जी रहा अपनी जिंदगी... रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली: अगर कोई आपसे कहे कि एक साल तक आपको नहाना नहीं है या पानी से दूर रहना है तो। यकीनन ये बात आपको किसी बेहुदा मजाक जैसी ही लगेगी। लेकिन, ईरान में रहने वाला एक शख्स है जो पिछले करीब 65 साल से नहीं नहाया। इस शख्स को दुनिया का सबसे गंदा इंसान कहा जाता है।
कई सालों से पानी को छुआ तक नहीं
ईरान का रहने वाला 80 साल का यह इंसान दुनिया का सबसे अधिक गंदा इंसान है। इसका नाम है अबू हाजी। इतना ही नहीं इस इंसान का दावा है कि उसने पिछले कई सालों से पानी को छुआ तक नहीं है। स्थानीय मीडिया ने जब मामले को लेकर उससे बात की तो उसने कहा कि वह पानी से डरता है। इस वजह से उसने पानी को हाथ भी लगाना छोड़ दिया।
चौंकाने वाला जवाब
वहीं, जब लोगों ने हाजी से डर का कारण पूछा तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया। हाजी ने कहा कि उसके दिल मे पानी को लेकर अजीब तरह का डर बना हुआ है। उसे खाने-पीने की चीजों में सफाई से नफरत है। वह मरे हुए जानवरों का सड़ा मांस खाता है और साही का मांस सबसे ज्यादा पसंद है, वह दिन में पांच लीटर पानी पीता है। इस काम के लिए भी वह जंग लगे ऑयल कैन का इस्तेमाल करता है। हाजी अपनी इस सूरत से अंजान नहीं है। वह कार के शीशे में अपना चेहरा देखता है, लेकिन उसे बदलने की कोशिश नहीं करता। बालों को काटने की बजाए वह उसे जलाना बेहतर समझता है।
रिकाॅर्ड बनाने का दावा
जानकारी के मुताबिक, दुनिया में एक भारतीय शख्स कैलाश सिंह का सबसे लंबे समय तक न नहाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कैलाश सिंह 38 साल तक नहीं नहाकर रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुए थे। वहीं, हाजी ने इस बात का दावा किया है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ चुका है।
Updated on:
09 Oct 2018 05:45 pm
Published on:
09 Oct 2018 05:45 pm
