चैट का स्क्रीनशॉट आया सामने दोनों क्लास में मिले थे एक-दूसरे को
नई दिल्ली: आज के दौर में शादी से पहले लड़का-लड़की एक दूसरे को जानना चाहते हैं। इसके लिए वो मिलते हैं, जिसे हम डेटिंग ( Dating ) के नाम से जानते हैं। कई कपल ऐसा करते हैं कई जगहों पर मिलते हैं, तो फिर लाजमी है कि खर्चा भी होगा। लेकिन एक लड़की को डेटिंग के बहाने फ्री का खाना थोड़ा महंगा पड़ा। चलिए आपके पूरा मामला बताते हैं।
दरअसल, रेडिट यूजर Redberryberry ने एक पोस्ट शेयर की। इसमें वो कहते हैं कि 'मैं एक लड़की को पसंद करता था और हम दोनों की मुलाकात लाइफगार्ड सर्टिफिकेशन कोर्स के दौरान हुई थी। हमारे नंबर एक्चेंज हुए। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो किया और कई हफ्तों तक मैसेज पर बातें भी हुई। एक बार मैंने उससे फिल्म देखने के लिए पूछा, जिसके लिए वो तैयार हो गई। फिर वो कई डेट्स पर एक साथ गए।' लेकिन एक दिन उसके दोस्त ने लड़के को एक स्क्रीनशॉट दिखाया। वो बताते हैं कि इस लड़के से भी वो लाइफगार्ड वाली क्लास में ही मिला था।
इस स्क्रीनशॉट में शख्स पूछता है उस लड़की से कि क्या तुम और वो लड़का एक-दूसरे के साथ हैंगआउट कर रहे हो? लड़की लिखती है 'ऐसा नहीं है, लेकिन जब तक वो मेरा खर्च उठाता रहेगा, मैं उसके साथ जाती रहूंगी।' मैसेज पढ़ने के बाद लड़के ने लड़की को दोबारा बुलाया और एक महंगे वाले रेस्टोरेंट में दोनों गए। यहां जाकर लड़के ने सबसे महंगी डिश चूज की और लड़की ने भी ऐसा ही किया। साथ ही आईसक्रीम और कई फैंसी ड्रिंक्स भी मंगाई। इसके बाद लड़का वहां से चला गया और 45 मिनट बाद लड़की ने मैसेज किया कि उसके पास पैसे नहीं थे। लड़का बताता है कि फिर उसकी मां ने नीचे आकर बिल भरा और मुझे इस हालात में देखकर अच्छा लगा।