
दुनिया में कई लोग जानवरों को काफी पसंद करते हैं। ऐसे लोग जानवरों से खास लगाव रखते हैं और अपने पालतू जानवरों के साथ जंगली जानवरों को खाना खिलाना भी पसंद करते हैं। हालांकि लोग सिर्फ ऐसे ही जंगली जानवरों को खाना खिलाते हैं जो शांत होते हैं। वैसे तो हाथी एक काफी बड़ा जानवर होता है, पर इसे शांत स्वभाव का माना जाता है। इस वजह से अक्सर ही लोग हाथी को खाना खिलाना पसंद करते हैं। हाथी को खाने में केला और गन्ना काफी पसंद होता है। ऐसे में लोग हाथी को केला और गन्ना खिलाना पसंद करते हैं। जानवरों के मिज़ाज के बारे में यह बात कही जाती है कि इनके मिज़ाज का कोई भरोसा नहीं होता कब बदल जाए। यह बात काठी पर भी लागू होती है। शांत स्वभाव वाले हाथी का मिज़ाज अगर बिगड़ जाए, तो सामने वाले को नुकसान भी पहुंचा सकता है। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ जो एक हाथी को केला खिलाने की कोशिश कर रही थी।
हाथी को केले से ललचाती है लड़की
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक लड़की दिखाई दे रही है जिसके हाथ में केलों का एक गुच्छा होता है। वीडियो में लड़की अपने हाथ में एक केला लेकर उससेनदी के पास खड़े हाथी को ललचाने की कोशिश करती है। ऐसे में हाथी को भी अपना पसंदीदा केला देखकर लालच आ जाता है और वह लड़की के पीछे-पीछे चला आता है।
हाथी ने किया लड़की को चारों खाने चित्त
वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की हाथी को केला दिखाकर ललचा रही है पर उसे केला दे नहीं रही है। हालांकि यह ज़रूरी नहीं कि उसका इरादा सिर्फ हाथी को चिढ़ाना था। पर केला न मिलने पर अचानक हाथी को गुस्सा आ जाता है। गुस्से में हाथी उस लड़की पर अपने सींग से हमला करते हुए उसे उड़ा देता है। इससे लड़की चारों खाने चित्त हो जाती है।