scriptAlien spotted in back seat of a woman's car on Google earth map | महिला की कार की बैक सीट पर दिखा एलियन, फोटो देखकर लोगों के उड़ गए होश | Patrika News

महिला की कार की बैक सीट पर दिखा एलियन, फोटो देखकर लोगों के उड़ गए होश

locationनई दिल्लीPublished: May 12, 2023 11:54:35 am

Submitted by:

Tanay Mishra

Alien Spotted In Back Seat Of A Woman's Car: एलियंस के अस्तित्व को लेकर लंबे समय से लोगों की अलग-अलग राय रही हैं। कई लोग एलियंस के अस्तित्व को मानते हैं, तो कई लोग एलियंस के अस्तित्व को नहीं मानते। पर कुछ समय पहले ही एक ऐसी फोटो सामने आई जिससे एलियंस के अस्तित्व को लेकर चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है।

alien_found_in_back_seat_of_a_car.jpg
Alien found in the back seat of car

धरती के बाहर जीवन को लेकर बहस लंबे समय से चली आ रही है। वैज्ञानिक भी धरती के बाहर जीवन पर लंबे समय से खोज कर रहे हैं। धरती के बाहर दूसरी दुनिया के जीवों को एलियंस कहा जाता है, पर इनका वजूद है यह नहीं, इस पर हमेशा ही लोगों की दो राय रही है। कई लोग मानते हैं कि एलियंस होते हैं क्योंकि धरती इकलौता ऐसा ग्रह नहीं हो सकता जहाँ जीवन हैं। पर कई लोग मानते हैं कि धरती के बाहर जीवन नहीं हैं और एलियंस का कोई वजूद नहीं है। हालांकि समय-समय पर कुछ ऐसा होता रहता है जिससे इनके अस्तित्व को लेकर चर्चा तेज़ हो जाती है। कुछ समय पहले ऐसा ही कुछ हुआ जिससे एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या एलियंस होते हैं या नहीं?

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.