जिस चिड़ियाघर में उसके पिता काम करते हैं वहां एक साइबेरियन टाइगर ने एक नन्हा टाइगर पैदा किया। बस तभी से वह Sun के साथ खेलता रहता है, दोनों साथ ही बड़े हो रहे हैं।
नई दिल्ली। जानवरों से प्यार और दोस्ती करना कोई हैरानी की बात नहीं है लेकिन मसलन जनावर कुत्ता, बिल्ली हो तो समझ आता है। लेकिन चीन की एक एक 9 साल की लड़की जिस जानवर को पाल के बैठी है उसे पालना आसान नहीं होता। 9 साल की इस लड़की का नाम Sun Xiaojing बता जा रह है। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि, Sun ने टाइगर पाल रखा है और वो उसके साथ ही खेलती है और उसकी देखभाल करती है। मिली जानकारी के अनुसार, Sun के पिता एक चिड़ियाघर के केयरटेकर के तौर पर तैनात हैं। जिस चिड़ियाघर में उसके पिता काम करते हैं वहां एक साइबेरियन टाइगर ने एक नन्हा टाइगर पैदा किया। बस तभी से वह Sun के साथ खेलता रहता है, दोनों साथ ही बड़े हो रहे हैं। Sun इसी वजह से पूरे इलाके में मशहूर हो गई है। लोग सुन को 'टाइगर गर्ल' के नाम से बुलाने लगे हैं। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि इंसान और जंगली जानवर की दोस्ती हो गई, इससे पहले भी कई उदाहरण ऐसे देखने को मिलते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस टाइगर के बच्चे का नाम Huniu रखा गया है, सुन की मां का कहना है कि, 'Huniu मेरी बेटी के साथ बिलकुल ऐसे खेलती है जैसे कोई कुत्ता इंसान के साथ खेलता है ऐसे में वो उसका पेट सहलाती है और जब Sun स्कूल से वापस आती है तो Huniu उससे आकर लिपट जाती है।' जानकारी के लिए बता दें कि, Sun का घर ज़ू के बिलकुल पास में है ऐसे में Sun के पिता उसका बचा समय Huniu के साथ गुज़ारने की इजाज़त दे देते हैं।