सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है शख्स का वीडियो महिला का शख्स से एक्सट्रामैरिटल अफेयर चल रहा था
नई दिल्ली: एक शख्स का किसी शादीशुदा महिला ( Women ) से अफेयर चल रहा था। वहीं एक दिन पति जब घर पर नहीं था, तो महिला का प्रेमी घर में आ गया। लेकिन किस्मत देखिए कि उसी दिन महिला का पति भी घर जल्दी आ गया। फिर क्या शख्स को कुछ समझ नहीं आया और बिना कपड़े पहने ही खिड़की से लटक गया। हालांकि, वो बाद में नीचे भी गिर गया। ये वीडियो काफी वायरल ( Viral ) हो रहा है।
दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक मामला स्विट्जरलैंड ( Switzerland ) का है। जहां एक अधेड़ उम्र का शख्स कच्छा और मौजे पहने हुए खिड़की पर लटका है। लेकिन वो ज्यादा देर खिड़की पर लटक नहीं पाता और कुछ ही देर में नीचे गिर गया। शख्स नीचे खड़ी एक सफेद रंग की वैन पर गिरता है और इसके बाद वो फिर धड़ाम से जमीन पर भी गिर जाता है। वहीं किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया। रिपोर्ट बताती है कि जब शख्स नीचे गिरा तो एक महिला ने जर्मन में 'ओह माय गॉड' चिल्लाया। वहीं बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने वाली भी ये ही महिला थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स का महिला के साथ अफेयर है। वो उस दिन महिला के घर पर गया था, लेकिन जैसे ही महिला का पति आया तो वो खिड़की पर लटक गया और वो भी बिना कपड़ों के। शख्स लगभग 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा। वहीं Zurich Cantonal Police के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, जो कि Wallisellen नाम की जगह पर हुई है। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर लोग अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।