हॉट ऑन वेब

स्कूल के बाथरूम के बाहर खड़ी थी दो लड़कियां, खौफनाक वारदात को देने वाली थी अंजाम

अमरीका के सेंट्रल फ्लोरिडा में पुलिस ने 11 और 12 साल की दो स्कूली छात्राओं को फ्वॉइल पेपर में लिपटे चाकू आैर कई धारदार हथियारों के साथ अरेस्ट किया।

less than 1 minute read
Oct 25, 2018
स्कूल के बाथरूम के बाहर खड़ी थी दो लड़कियां, खौफनाक वारदात को देने वाली थी अंजाम

नई दिल्ली: अमरीका के सेंट्रल फ्लोरिडा में पुलिस ने 11 और 12 साल की दो स्कूली छात्राओं को फ्वॉइल पेपर में लिपटे चाकू आैर कई धारदार हथियारों के साथ अरेस्ट किया। पूछताछ में इन लड़कियों ने ऐसी बातें बताई, जिसे सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर बाल सुधार गत्रह भेज दिया है।

बाथरूम के बाहर कर रही थी किसी का इंतजार

ये भी पढ़ें

स्कूल बस में अचानक शुरू हो गए छात्रा के पीरियड्स, अनजान छात्र ने एेसे की Help


मामला अमरीका के एक प्रतिष्ठित स्कूल का है। यहां पढ़ने वाली दो लड़कियां स्कूल में चाकू और कई धारदार हथियार छिपाकर ले गई थीं। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर को दोनों की हरकतें संदिग्ध लगी तो उन्होंने दोनों की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। कुछ देर बाद लड़कियां बाथरूम के बाहर दिखीं। लड़कियों की तलाशी ली गई तो उनके पास से ये हथियार बरामद हुए। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

छात्र को मारकर उसका खून पीना चाहती थी लड़कियां, खाना चाहती थी मांस

पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि लड़कियों ने अपने घर पर डरावनी फिल्में देखकर एक खौफनाक साजिश रची थी। साजिश के मुताबिक, दोनों एक बाथरूम के बाहर खड़ी होकर अपने से छोटे स्टूडेंट का इंतजार कर रही थी। जैसे ही कोई स्टूडेंट वहां आता, वैसे ही लड़कियां उसको मारकर उसका खून पीती और मांस खाती, लेकिन उनकी ये साजिश पूरी नहीं हो सकी और पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। लड़कियों को स्कूल में हथियार ले जाने और हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह बात अभियोजकों पर निर्भर करेगी कि लड़कियों को औपचारिक रूप से किशोर या वयस्क के रूप में चार्ज किया जाएगा या नहीं।

ये भी पढ़ें

चावल के पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा, ट्विटर पर शख्स ने फोटो शेयर कर लिखी ये बातें

Published on:
25 Oct 2018 04:30 pm
Also Read
View All