हॉट ऑन वेब

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : खास अंदाज में मना रहा है गूगल डूडल, दिखाई नारी शक्ति की झलक

दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।गूगल ने स्पेशल डूडल बनाकर महिलाओं के लिए सम्मान जताया है ।

2 min read
international womens day

नई दिल्ली। दुनिया भर में आज यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है। दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गूगल ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गूगल डूडल बनाया है। हर साल की तरह आज भी गूगल ने वैसा ही किया। महिला दिवस के मौके पर गूगल ने नारी शक्ति को समर्पित एक खास डूडल बनाया। डूडल में एक एनिमेटेड वीडियो के जरिए महिलाओं के इतिहास और उनकी आज 21वीं सदी तक के सफर को बेहद खास अंदाज में दर्शाया गया है।

जानिए डूडल में क्या है खास
गूगल द्वारा बनाए गए इस खास एनिमेटेड वीडियो में यह बताने की कोशिश की गई है, महिलाएं हर जिम्मेदारी को अच्छे तरीके से निभा रही हैं और हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं अलग अलग क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। जब महिलाओं को उसे पहली बार करने का अधिकार दिया गया। इस वीडियो वोट डालने से लेकर दूसरी तमाम अहम बातों का जिक्र है।

हेलेन लेरौक्स ने तैयार किया एनिमेटेड वीडियो
41 सेकेंड का गूगल डूडल वाला एनिमेटेड वीडियो काफी प्रभावी है। इस छोटे से वीडियो में गूगल ने दुनिया भर में महिलाओं की कुछ कहानियों को उजागर करने की कोशिश की है। गूगल डूडल के इस वीडियो का थीम 'महिला फर्स्ट है। गूगल डूडल के इस एनिमेटेड वीडियो को हेलेन लेरौक्स ने तैयार की है। जिसके लिए इन्होंने प्रेरणा अपनी दादी से ली है। हेलेन लेरौक्स एक प्रोफेशनल एनिमेटेड आर्टिस्ट हैं।

8 मार्च को मनाया जाता है महिला दिवस
आपको बता दें कि हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का मकसद अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय महिलाओं के प्रति सम्मान जताना है। इस दिन महिलाओं को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मान दिया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की ऐसे हुई शुरुआत
सबसे पहली बार 1909 में अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया गया था। इस दिन 15 हजार महिलाओं ने नौकरी के घंटे कम करने, बेहतर वेतन और कुछ अन्य अधिकारों की मांग को लेकर न्यूयार्क शहर में प्रदर्शन किया था। करीब एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का एक अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया और धीरे-धीरे यह दिन दुनिया भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में लोकप्रिय होने लगा। वहीं, आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड नेशन्स ने 8 मार्च, 1975 को पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।

Published on:
08 Mar 2021 09:35 am
Also Read
View All