हॉट ऑन वेब

‘मुस्कुराएं, वरना देना होगा जुर्माना’, सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार ने जारी किया आदेश !

दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अलग-अलग नियम हैं, जिनका पालन ना करने पर लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। ऐसा ही एक देश है जहां नहीं मुस्कुराने पर जुर्माना वसूला जाता है। सरकार ने इसको लेकर बकायदा आदेश भी जारी किया है
2 min read
Government Employees Are Fined In This Country For Not Smiling
Government Employees Are Fined In This Country For Not Smiling

दुनियाभर के अलग-अलग देशों में अपने-अपने कायदे और नियम हैं। सरकार अपनी जरूरत के मुताबिक नियम बनाती है और इन नियमों का पालन नहीं करने वालों या उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जाता है। कुछ ऐसा ही जुर्माना ना मुस्कुराने पर भी वसूला जा रहा है। दरअसल दुनिया में एक देश ऐसे भी है जहां मुस्कुराना भूल गए तो आपको बदले में फाइन देना पड़ेगा। इसको लेकर सरकार की ओर से बकायदा निर्देश जारी किए गए हैं। जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला, कौनसा ऐसा देश है जहां नहीं मुस्कुराने पर जुर्माना लगाया जाता है।
अजीबोगरीब नियम के बारे में तो आपने सुना, पढ़ा ये देखा होगा। ऐसा ही एक अजीब नियम फिलीपींस देश में भी बनाया गया है। यहां सरकारी कर्मचारियों के ना मुस्कुराने पर उनसे जुर्माना वसूला जाता है।

'स्माइल पॉलिसी' के तहत लिया फैसला
इस नियम को लेकर फिलीपींस में एक मेयर ने स्थानीय स्तर पर आदेश जारी किया है। उनकी इस पॉलिसी का नाम स्माइल पॉलिसी है, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को मुस्कुराते रहने का आदेश दिया गया है।

इस वजह से लिया गया फैसला
मेयर के मुताबिक स्माइल पॉलिसी लागू करने के पीछे खास वजह है। आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों को लेकर सही धारणा नहीं रहती कि वे जनता से ठीक से व्यवहार नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें - दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग

ऐसे में इस सोच को बदलने और जनता के प्रति कर्मचारियों के नर्म व्यवहार को लेकर ये फैसला लिया गया है। सुनने में ये नियम अजीब जरूर लगाता है, लेकि इस वक्त ये दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है।

क्या है स्माइल पॉलिसी ?
मेयर एरिस्टोटल अगूरी इस महीने लूजॉन द्वीप के क्यूजॉन प्रांत के मूलाने टाउन में कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय सरकार के स्तर पर सेवाओं में सुधार करना चाहते हैं। यही वजह है कि वे “स्माइल पॉलिसी” लेकर आए हैं।

इस पॉलिसी को सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनाने का आदेश दिया गया है। अगूरी को स्थानीय स्तर पर अच्छा व्यवहार ना होने की शिकायतें मिली थीं।

मुस्कुराना भूले और पैसे कटे
अगूरी चाहते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के रवैये में बदलाव आना चाहिए। ऐसे में मेयर के नए आदेश के बाद सरकारी कर्मचारी मुस्कुराना भूले तो उनके वेतन में पैसे कटना शुरू हो जाएंगे।

6 महीने तक कट सकती है सैलरी
स्माइल पॉलिसी के तहत कर्मचारियों को साफ कहा है कि अगर वे इस आदेश को मानने में आनाकानी करेंगे तो उनकी 6 महीने की सैलरी काट ली जाएगी या फिर वे काम से निलंबित भी किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - महिला ने दुकान से खरीदा 500 रुपए का सेकेंड हैंड बैग, अंदर मिले हजारों रुपए और एक खुफिया खत

Published on:
15 Jul 2022 05:21 pm