हॉट ऑन वेब

दूल्हे ने दो प्रेमिकाओं के साथ एक ही मंडप में रचाई शादी, मांग भरने के बाद हुआ फरार

Prayagraj में हुई अजब शादी एक ही मंडप में दूल्हे ने दो दुल्हनों संग रचाया ब्याह मांग भरने के बाद दूल्हा हुआ फरार है

2 min read
groom_got_married_with_two_girlfriends_absconding_after_marriage.jpg

नई दिल्ली। प्रयागराज (Prayagraj) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।दरअसल, यहां एक दुल्हें ने एक ही वक्त पर दो दुल्हन से शादी रचाई है।दुल्हें (Groom) ने दोनों की एक एक कर के दोनों की मांग भरी। बताया जा रहा है कि एक लड़की से लड़का खूब प्यार करता था। वहीं दूसरी लड़की को लड़के से बेइन्तहां मोहब्बत थी। जिसके बाद लड़के ने दोनों के साथ शादी कर ली। लेकिन एक साथ दो बीवियों के साथ शादी करने बाद दुल्हा फरार हो गया है। अब दोनों मिलकर उसे ढूंढ रही हैं, लेकिन वह सामने आने और उनके साथ रहने को तैयार नहीं है।

दरअसल, पूरा मामला प्रयागराज शहर के ढरहरिया (Dahariya in Prayagraj) का है। यहां संतू गुप्ता नाम के युवक ने पास के मंदिर में दो लड़कियों के साथ एक साथ शादी कर के फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि संतू अपने इलाके की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन कुछ दिनों बाद इनका ब्रेकअप हो गया और लड़के ने कोई दूसरी गर्लफ्रेंड बना ली।

वे अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड से वह शादी करने जा रहा था, तभी लड़के की पुरानी प्रेमिका ने हंगामा कर दिया।प्रेमिका ने उसे धमकी देते हुए कहा की अगर वह उसने शादी नहीं की तो वह जहर खाकर जान दे देगी।जिसके बाद संतू ने उसकी पिटाई कर दी और मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल में डाल दिया।

जेल से छूटते ही संतू ने अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी करने पहुंच गया। लेकिन इस बार की भनक दूसरी लड़की को लग गई। जिसके बाद उसने भी शादी की जिद पकड़ ली। जिसके बाद संतू को एक ही वक्त में दो-दो शादियां करनी पड़ीं। लेकिन शादी की रस्म अदा करने के बाद वह दोनों को छोड़कर फरार हो गया। फोन पर हुई बातचीत में उसने अपने दोस्तों को बताया कि उसके घर वाले किसी भी दुल्हन को साथ रखने को तैयार नहीं हैं।

Published on:
05 Mar 2020 12:38 pm