चीन के शंघाई शहर में एक डाइनर ने अब एक इमारत में दुनिया के सबसे ऊंचे रेस्तरां का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। द हेवनली जिन रेस्तरां, जो जे होटल शंघाई टॉवर की 120 वीं मंजिल पर स्थित है। रेस्तरां जमीन से 556.36 मीटर (1,825 फीट) ऊपर है।
Shanghais Heavenly Jin: चीन के शंघाई में जे होटल शंघाई टॉवर के अंदर द हेवनली जिन रेस्तरां को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 'बिल्डिंग में सबसे ऊंचे रेस्तरां' के खिताब से नवाजा गया है। यह शंघाई टावर के 1220 फ्लोर पर जमीन से 556 मीटर ऊपर बना हुआ है। जे होटल शंघाई टॉवर की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है, जो 632 मीटर (लगभग 2,000 फीट) की ऊंचाई पर चीन की सबसे ऊंची और दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची इमारत है। जे होटल शंघाई टॉवर के महाप्रबंधक जेनी झांग ने दुनिया का सबसे सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट खिताब मिलने पर अपनी खुशी जताई है। जेनी ने कहा कि जब यह रेस्तरां खोला गया है तब से ग्राहक उच्च गुणवत्ता वाले भोजन के अनुभव और सेवा के लिए तारीफ कर रहे है। हम बादलों में उच्च स्तर के अनुभव के साथ दुनिया भर के मेहमानों और दोस्तों का स्वागत करते हैं। पिछला रिकॉर्ड दुबई के एटमॉस्फियर ने बनाया था, जो 441.3 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
जमीन से 1825 फीट ऊंचा
यह रेस्तरां जमीन से 556.36 मीटर (लगभग 1825 फीट) की ऊंचाई पर पर बना हुआ है। शंघाई रेस्तरां ग्राहकों को बढ़िया भोजन और यादगार अनुभव करता है। रेस्तरां में एक अविश्वसनीय खुली रसोई और फर्श से छत तक की खिड़कियां हैं, जो आश्चर्यजनक बाहर का नजारा दिखता है।
यह भी पढ़ें - मरने से पहले मनुष्य की आंखों के सामने नजर आने लगता है पूरा जीवन- रिसर्च
कई प्रकार व्यंजनों को मिलता है आनंद
रेस्तरां की एक अन्य प्रमुख विशेषता सिल्क रोड को दर्शाने वाला 30 मीटर लंबा इतालवी मोज़ेक टाइल भित्ति चित्र है। रेस्तरां में एक उदार मेनू है और पश्चिमी, चीनी और जापानी व्यंजनों का एक बड़ा मिश्रण प्रदान करता है। यहां दोपहर की चाय सेवा का भी आनंद लिया जा सकता है।
441.30 मीटर का तोड़ा रिकॉर्ड
उच्चतम रेस्तरां के लिए पिछला रिकॉर्ड 2011 में दुबई में प्रतिष्ठित गगनचुंबी इमारत बुर्ज खलीफा की 122 वीं मंजिल (441.30 मीटर) पर एक अपस्केल फाइन डाइनिंग रेस्तरां और बार द्वारा एटमॉस्फियर द्वारा स्थापित किया गया था। लेकिन चीन के शंघाई में जे होटल शंघाई टॉवर के अंदर द हेवनली जिन रेस्तरां को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिया है।