गुजरात ( Gujrat ) के व्यापारियों ने दूरी बनाने के लिए गजब का जुगाड़ लगया कोरोना ( Corona ) की वजह से एक-दूसरे के करीब आने को कतरा रहे है लोग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) की वजह से पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन ( Lockdown In India) का ऐलान कर दिया गया है। कोरोनावायरस ( CoronaVirus ) के प्रभाव को कम करने के लिए सोशल सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) बेहद भी महत्वपूर्ण है।
एक ओर जहां कुछ लोग लॉकडाउन ( LockDown ) नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए नया तरीका खोज निकाला है। गुजरात ( Gujrat ) के व्यापारियों ने दूरी बनाने के लिए अनूठी तरकीब निकाली है।
गुजरात ( Gujrat ) के पाटन के हिंगला बाजार में एक किराना स्टोर वाले ने अपनी दुकान के बाहर कुछ दूरी पर गोले बनाए, ताकि लोग दूर खड़े होकर अपनी जरूरत का सामान खरीद सकें। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है।
इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए यहां मार्क लगाए गए हैं, इन मार्क पर खड़े होकर खरीददारी के लिए इंतजार कर रहे हैं। ये तरकीब भीड़भाड़ से बचने के लिए किराना स्टोर मालिकों ने ये आइडिया निकाला।
पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के सम्पर्क में न आने के लिए लोग घरों से बाहर न निकलें। देश के हर राज्य को हर केंद्रशासित प्रदेश, गली-मुहल्ले को लॉकडाउन किया जा चुका है। यह एक तरह का ऐसा कर्फ्यू है जिसमें लोगों को किसी गैरजरूरी काम के लिए बाहर निकलने की परमिशन नहीं होती।