
हम में से कई लोगों खाने के बड़े शौकिन होते है। हमने वड़ा पाव, समोसा पाव, भाजी पाव, इडली पाव, मस्का पाव और पाव भाजी कई बार खाई होंगी। इन दिनों एक गुजराती भाई ने ऐसा पाव बनाया है चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बंदे में आइसक्रीम पाव बनाकर सभी को चकित कर दिया। सोशल मीडिया पर उकना वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है और इसको खूब पसंद किया जा रहा है। इस पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। लोगों का कहना है कि इसके बारे में हमने पहले कभी कल्पना भी नहीं की थी। आपको बता दें, महाराष्ट्र में वड़ा पाव खूब खाया जाता है। वहां लोग नाश्ते के रूप में इसे खाते हैं। इसमें हरी-लाल चटनी की लेयर, गनपाउडर और बटाटा वड़ा लगाकर हरी मिर्च के साथ सर्व किया जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडिया में आप देख सकते है कि एक शख्स पाव में बर्फ के गोले में डलने वाले फ्लेवर्स डालता नजर आ रहा है। इसके बाद वह फ्रिज में से आइसक्रीम निकालता है और पाव में डालता है। इस पर फ्लेवर्स डालता है और सर्व करता है। इस वीडियो को साहिल अधिकारी नाम के युवक ने पोस्ट किया है। इस वीडिया को कुछ लोग पसंद कर रहे है तो वहीं कुछ इसकी आलोचना भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया का अंत अब करीब है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसके लिए भगवान कभी माफ नहीं करेगा।' इन प्रकार से लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैैै।