हॉट ऑन वेब

हर्ष गोयंका के ट्वीट पर आगबबूला हुए धोनी के फैंस, लोग बोले फिर से माही को बनाना कप्तान

हर्ष गोयंका ( Harsh Goenka ) ने लोगों से लोकल चीजें इस्तेमाल करने को कहा, उनकी बात सुनते ही धोनी के फैन्स ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाने लगें।

2 min read
MS Dhoni And Harsh Goenka

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK ) की टीम प्रतिबंध लगे होने की वजह से साल 2015 में आईपीएल ( IPL 2015 ) का हिस्सा नहीं बन पाई थी। इस दौरान धोनी ( Dhoni ) राइजिंग्स पुणे सुपरजाइंट्स ( Rising Pune Supergiant ) की कमान संभाल रहे थे।

साल 2016 में धोनी ( MS Dhoni ) की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स नॉकआउट में पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई थी। इसलिए 2017 के आधा आईपीएल खत्म होने के बाद पुणे फ्रेंचाइजी ने बड़ा फैसला लेते हुए धोनी की जगह स्टीव स्मिथ ( Steve Smith ) को टीम का कप्तान बना दिया था।

जिसके बाद फ्रेंचाइजी के मालिक हर्ष गोयंका ( Harsh Goenka ) को खूब आलोचना का सामना करना पड़ा था। एक बार 3 साल बाद वो फिर धोनी फैंस की नजरों में आ गए हैं। दरअसल हर्ष गोयंका ने कोरोनावायरस ( coronavirus ) को लेकर ट्वीट किया।

गोयनका ने लोगों से लोकल चीजें इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने लिखा, ''जब कोरोना का खतरा खत्म हो जाएगा. तो भारत में ही छुट्टियां मनाएं, लोकल रेस्टोरेंट में ही खाना खाएं, लोकल ब्रांड के ही कपड़े पहनें और लोकल बिजनेस को ही सपोर्ट करें बस यही चीज आपको बचा सकेगी।

सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट को देखते ही धोनी के फैन्स ने उनको लपेट लिया और उनकी जमकर खिंचाई की। जिसके जवाब में धोनी फैन ने गुस्से में रिप्लाई दिया, ''अगली बार जब आप पुणे टीम खरीदें, तो याद रखें कि धोनी को ही कप्तान बनाना है, न कि स्टीव स्मिथ को।

कई लोगों के कमेंट देखकर हर्ष गोयंका ने भी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए लिखा, ''मैं क्या करता हूं, इससे आपका कुछ लेना-देना नहीं है। आपको बता दें कि दो साल बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में वापस लौटी तो धोनी फिर सीएसके में कप्तान के तौर पर शामिल हो गए।

Published on:
09 Apr 2020 10:42 am
Also Read
View All