मामला फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर का है, जहां ये शर्मनाक घटना हुई है।
नई दिल्ली: अस्पताल के बंद कमरों में डॉक्टर या स्टॉफ मरीज के साथ क्या करता है, इसकी जानकारी किसी नहीं होती। यही नहीं कई बार तो परिजनों के आईसीयू या एनआईसीयू में जाने पर उनके बदसलूकी तक कर दी जाती है। लेकिन, इस कमरों के अंदर क्या हमारे बीमार परिजन सेफ हैं, क्या डॉक्टर और स्टॉफ अपना सिर्फ अपना काम कर रहे हैं। नहीं इस बंद कमरों के अंदर आपके मरीज के साथ कई बार घिनौनी हरकतें भी की जाती हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता चल पाता है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का है। यहां एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती युवती के साथ रात में अश्लील हरकत की गई। उसे गलत तरह से छुआ गया।
सात दिन पहले कराया था एडमिट
मामला फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर का है, जहां ये शर्मनाक घटना हुई है। एक युवती को करीब सात दिन पहले परिजनों ने प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया था। परिजनों ने बताया कि डॉक्टरों ने पहले दो दिन तक आईसीयू में रखा। इसके बाद उसे बाहर निकाला। गुरुवार को उसे दोबारा आईसीयू में भर्ती कर दिया।
रात में स्टाफ ने की गंदी हरकत, बेटी ने मां को दी जानकारी
युवती के पिता ने बताया कि ट्रामा सेंटर में तैनात स्टाफ गोरेलाल (35) ने इलाज के बहाने बेटी से छेड़छाड़ की। उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। बेटी ने शुक्रवार की सुबह घटना के बारे में मां को बताया।
पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट, भेजा गया जेल
बता दें, परिजनों ने घटना की जानकारी तत्काल ट्रामा सेंटर अध्यक्ष पीके झिंदल को दी। इसके बाद आरोपी युवक को पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।