8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवकों को नशे देकर प्रेमिका संग अपने पास बुलाता था ये शख्स, फिर करता था एेसी घिनौनी हरकत कि…

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में पुलिस ने एक ऐसे शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते थे। उसने इलाके में इस कदर आतंक मचा रखा था कि कोई भी उसके खिलाफ आवाज उठाने से पहले सौ बार सोचता था।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Aug 12, 2018

omg

युवकों को नशे देकर प्रेमिका संग अपने पास बुलाता था ये शख्स, फिर करता था एेसी घिनौनी हरकत कि...

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में पुलिस ने एक ऐसे शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते थे। उसने इलाके में इस कदर आतंक मचा रखा था कि कोई भी उसके खिलाफ आवाज उठाने से पहले सौ बार सोचता था। पुलिस की कड़ी पूछताछ में उसने अपने अवैध धंधों आैर कई घिनौनी हरकतों के बारे में खुलासा किया है। आरोपी की बातें सुनकर खुद पुलिस भी हैरान थी।

युवकों को नशे की लत लगाकर प्रेमिका के साथ बुलाता था आैर फिर...


जी हां, पुलिस के गिरफ्त में शूटर विजय मेनन ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने बताया कि युवकों को नशे की लत लगाकर उन्हें अपनी प्रेमिका के साथ बुलाता था। इस दौरान उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था। उसने कई लड़कियों के साथ यौन शौषण करने का अपराध कबूल किया है।

जेल से छूटने के बाद शुरू कर दिया अवैध काम


विजय ने बताया कि वह 2005 में गांजा तस्करी के मामले में दुर्ग जेल गया था। वहीं पर उसकी तपन सरकार से मुलाकात हुई थी। जेल से छूटने के बाद विजय मेनन ने तपन के लिए अवैध काम शुरू कर दिया। इसने तपन के कहने ही पर दुर्ग जेल में जेलर रही रेणु ध्रुव के पति राजू ध्रुव पर ब्लेड से हमला किया था। इसके अलावा कई लोगों पर ब्लेड से अपना शिकार बना चुका है।

विजय के खिलाफ दर्ज हैं दो दर्जन आपराधिक मामले


बता दें, विजय के खिलाफ भिलाई, पुलगांव, जामुल और छावनी में मारपीट, लूट, चाकूबाजी, अवैध वसूली, शराब व गांजा तस्करी और डकैती की योजना बनाने के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। उसे पुलिस ने बालोद जिले के गुरुर से गिरफ्तार किया है। विजय के पास ससे 10 किलो 600 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा-20बी के तहत कार्रवाई की है।