हॉट ऑन वेब

मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियाँ कैसे होती हैं साफ? देखें वायरल वीडियो

Stairs Cleaning At Metro Station: क्या आपको पता है कि मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियाँ कैसे साफ होती हैं? आइए वीडियो देखकर जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 1:52 PM IST
metro_station_stairs_cleaning_1.jpg
Metro station stairs cleaning

सोशल मीडिया के इस दौर में हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। अलग-अलग वीडियोज़ को अलग-अलग जगह से शेयर किया जाता है, जिन्हें दुनिया में कही भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल भी हो जाते हैं और उन्हें बड़ी संख्या में लोग न सिर्फ देखते हैं, बल्कि पसंद भी करते हैं। हालांकि सभी वीडियो सही वजह से वायरल नहीं होते। कई वीडियो विवादित होने की वजह से भी वायरल हो जाते हैं। पर कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनसे हमें कुछ अलग जानकारी मिलती है। इनमें मेट्रो स्टेशन से जुड़े वीडियो भी शामिल हैं।


ऐसे धुलती हैं मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियाँ

सामान्य तौर पर मेट्रो स्टेशन पर कई सीढ़ियाँ होती हैं। और मेट्रो स्टेशन पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं जिन्हें मेट्रो ट्रेन में यात्रा करनी होती हैं। ऐसे में मेट्रो स्टेशन की साफ-सफाई भी ज़रूरी है और सीढ़ियों की भी। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी हैं कि मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियाँ कैसे साफ होती हैं? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो नया नहीं है पर इसे फिर से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक सफाईकर्मी को दिखाया गया है, जो मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियाँ साफ करने के लिए ऊपर से ढेर सारा पानी सीढ़ियों पर गिरा देता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Updated on:
29 Oct 2024, 1:52 PM IST
Published on: