हॉट ऑन वेब

गाय के गोबर से भी बना सकते हैं ‘पेपर बैग’, कर सकते हैं मोटी कमाई

शायद आप नहीं जानते होंगे कि गोबर से भी पेपर बैग बनाया जा सकता है। जी हां, यह सच है और ऐसा करके बहुत से विदेशी किसान पैसा भी कमा रहे हैं।

2 min read
Nov 11, 2020

शायद आप नहीं जानते होंगे कि गोबर से भी पेपर बैग बनाया जा सकता है। जी हां, यह सच है और ऐसा करके बहुत से विदेशी किसान पैसा भी कमा रहे हैं। जानिए यह किस तरह होता है और आप भी करना चाहते हैं तो कैसे कर सकते हैं?

वैसे तो गाय-भैंसों का गोबर कई तरह से काम आ सकता है। इसे छाने बना कर चूल्हे में प्रयोग कर सकते हैं, गोबर काष्ठ बना सकते हैं, गोबर गैस के रुप में प्रयोग कर सकते हैं या फिर ऑर्गेनिक खाद बना सकते हैं। इन सभी में ज्यादा मेहनत नहीं होती है लेकिन गोबर से पेपर बनाने में बहुत मेहनत होती है। जानिए पूरी विधि-

ऐसे बनता है गाय के गोबर से पेपर बैग
सबसे पहले गाय/ भैंस के गोबर को साफ कर उसमें से कंकड़, पत्थर को अलग निकाल दिया जाता है। इसके बाद साफ गोबर को सौ डिग्री सेल्सियस पर पानी में डाल कर उबाला जाता है। ठंडा होने के बाद उसमें से पानी को अलग कर कागज की लुगदी मिला दी जाती है और एक फ्रेम में लेकर इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से फैला दिया जाता है। अंत में फ्रेम में बिछाए गए इस मिश्रण को धूप में सूखने के लिए बिछा फैला दिया जाता है। सूखने के बाद पेपर तैयार हो जाता है। इस पेपर से आप बैग या फिर अन्य कोई चीज बना सकते हैं।

मशीनों से भी बना सकते हैं पेपर
यदि आप मानव श्रम का प्रयोग किए बिना पेपर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए मशीनें भी आती हैं। ये मशीन पांच लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए तक की कीमत में आती है और आप अपनी आवश्यकतानुसार इन्हें खरीद कर प्लांट स्टार्ट कर सकते हैं।

वर्तमान में आप इसे कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट से इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर प्लांट लगाने वाले इंजीनियर आपका मार्गदर्शन भी करते हैं और आपको यथासंभव मदद भी उपलब्ध करवाते हैं।

Published on:
11 Nov 2020 03:44 pm
Also Read
View All