हॉट ऑन वेब

दहेज में नहीं मिली बाइक तो पति ने सोशल मीडिया पर लगा डाली पत्नी की बोली, हुआ गिरफ्तार

Shameful : यूपी के ठुठिया गांव का है मामला, महिला ने साइबर सेल में दर्ज कराई थी शिकायत महिला का आरोप है कि उसका पति दहेज को लेकर अक्सर उससे झगड़ा करता था
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jun 2020, 12:19 PM IST
,
shameful incident in UP

नई दिल्ली। दहेज (Dowery) प्रथा को भले ही अपराध माना जाता है इसके बावजूद ये कुरीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश में सामने आई। जहां एक पति ने ही अपनी पत्नी की ऑनलाइन (Online Selling) बोली लगा डाली। परिजनों का आरोप है कि शख्स ने उनकी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी। वह दहेज में बाइक न मिलने से नाराज था।

मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेहनगर पुलिस थाने के तहत आने वाले ठुठिया गांव की है। बताया जाता है कि आरोपी का कुछ दिनों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। मोटरसाइकिल के लिए वह अक्सर अपनी बीवी को परेशान करता था। इतना ही नहीं कई बार उसने उसकी पिटाई भी की।

रोज-रोज के झगड़े और मारपीट से परेशान होकर महिला अपने माता-पिता के घर लौट जाती है। इस बात से आरोपी पति पहले से ज्यादा आग बबूला हो जाता है। बीवी को सबक सिखाने के लिए वह सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर और दूसरी डिटेल्स शेयर कर उसकी बोली लगाता है। महिला का आरोप है कि इसके बाद से तमाम अंजान लोगों के फोन उसे आने लगे। इन सबसे परेशान होकर उन्होंने मजबूरी में पुलिस का सहारा लिया। महिला ने अपने पति के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एसपी का कहना है कि महिलाओं के प्रति अपराध का ये असमान्य मामला है इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए अहम कारवाई की जा रही है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

Published on: