नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देशभर में मार्च से लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया था। पिछले दो महीने से ज्यादा वक्त से कामकाज ठप होने के चलते कई कारोबार भी डूब गए हैं। ऐसे में ज्यादातर वर्कस बिना सैलरी दिए ही वकर्स को काम से हटा रहे हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में भी कुछ ऐसे लोग हैं जिनके लिए उनके कर्मचारी (Workers) ही सब कुछ हैं। ऐसी ही एक मिसाल चेन्नई के एक कारोबारी ने पेश की। उन्होंने न सिर्फ अपने वर्कर्स को पूरी सैलरी दी, बल्कि सात मजदूरों को फ्लाइट (Flight) से घर पहुंचाने में भी मदद की।