नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) से बचने के लिए सैनिटाइजेशन (Sanitization) किया जाता है, लेकिन यही काम किसी की जान जोखिम में भी डाल सकता है। दरअसल गुजरात में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें गाड़ी को सैनिटाइज करते समय अचानक आग (Fire) लग गई। इससे आस-पास के लोग दंग रह गए। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत पानी डाला और दूसरे प्रबंध किए। फिलहाल इसमें किसी भी तरह की अनहोनी घटित नहीं हुई।