हॉट ऑन वेब

बीवी की खूबसूरती नहीं हुई बर्दाश्त तो चेहरे के साथ किया एेसा काम, जानकर रह जाएंगे हैरान

एक शख्स को डर था कि उसकी खूबसूरत पत्नी पर लोगों की गंदी नजर पड़ सकती है, इसलिए उसने पत्नी के साथ ऐसा खौफनाक काम किया, जिसके बारे में जानकर दिमाग हिल जाएगा।

2 min read
खूबसूरत पत्नी को 'गंदी' नजरों से बचाना था 'रेपिस्ट', की एेसी घिनौनी हरकत कि...

नई दिल्ली: मुंबई में एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स को डर था कि उसकी खूबसूरत पत्नी पर लोगों की गंदी नजर पड़ सकती है, इसलिए उसने पत्नी के साथ ऐसा खौफनाक काम किया, जिसके बारे में जानकर दिमाग हिल जाएगा। शख्स की ये घिनौनी करतूत तब सामने आई जब पुलिस ने उसे बच्ची से रेप के आरोप में अरेस्ट किया। जब पुलिस ने इस शख्स की डीटेल पता की तो सारा काला सच सामने आ गया।

लोगों की गंदी नजर पत्नी को बचाने के लिए अपनाया खौफनाक तरीका

ये भी पढ़ें

लड़की पैसा सट्टा ​में ​उलझी मौत! 36 घंटे बाद मिली लापता युवक लाश


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जबलपुर का रहने वाला राज मुंबई में रहकर काम करता है। उसका परिवार जबलपुर में ही रहता है। उसके दो बच्चे हैं और पत्नी बहुत सुंदर है। राज को डर था मुंबई में उसके रहने की वजह से जबलपुर में लोगों की उसकी खूबसूरत पत्नी पर गंदी नजर पड़ सकती है। इसलिए उसने ऐसा खौफनाक रास्ता चुना, जिसने पत्नी की जिंदगी बर्बाद कर दी।

क्वॉइल स्टैंड से बुरी तरह खरोंच दिया पत्नी का चेहरा

राज ने पत्नी की खूबसूरती खत्म करने के लिए मच्छर मारने वाली क्वॉइल स्टैंड से उसका चेहरा बुरी तरह खरोंच दिया। पीड़िता ने आरोपी पति के खिलाफ जबलपुर में ही प्रताड़ना और दहेज का मामला दर्ज करवाया है।

नाबालिग से रेप के आरोप में किया गया अरेस्ट, तब सामने आया पुराना अपराध


बता दें, आरोपी राज को मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में दो दिन पहले अरेस्ट किया है। उस पर पॉक्सो ऐक्ट भी लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, राज 9 साल की एक बच्ची को बहाने से अपने साथ ले गया और गंदी हरकतें करने की कोशिश की। हालांकि, उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि राज के खिलाफ इससे पहले भी छेड़छाड़ का केस दर्ज है।

ये भी पढ़ें

नाबालिग बेटे को उकसाकर कराती थी लूट, मां को 3 साल की सजा
Updated on:
29 Aug 2018 02:51 pm
Published on:
29 Aug 2018 12:54 pm
Also Read
View All