6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की पैसा सट्टा ​में ​उलझी मौत! 36 घंटे बाद मिली लापता युवक लाश

लड़की पैसा सट्टा में उलझी मौत! 36 घंटे बाद मिली लापता युवक लाश

2 min read
Google source verification
suiside

लड़की पैसा सट्टा ​में ​उलझी मौत! 36 घंटे बाद मिली लापता युवक लाश

भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक की लाश बुधवार को बिलखिरिया थाना क्षेत्र में मिली। बताया जा रहा है कि युवक 36 घंटों से घर से गायब था। जिसके चलते युवक के परिवार वालों ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

जानकारी के अनुसार युवक का नाम राजकुमार अहिरवार है, निशातपुरा क्षेत्र की राजवंश कालोनी में निवास करता था। सोमवार शाम 6 बजे वह अपने घर से गायब था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो घर वालों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर, राजकुमार को ढूढ़ना शुरू कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को राजकुमार का शव बिलखिरिया थाने के अंतर्गत मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू की। जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए है। जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

राजकुमार जब घर से निकला था तो वह अपने साथ मोटर साइकिल ले गया था और मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। पुलिस ने जांच के दौरान राजकुमार का फोन भी चैक किया। मोबाइल में कुछ रिकॉर्डिग सेव थी। पुलिस ने उन रिकॉर्डिग को सुना तो किसी लड़की की आवाज थी। राजकुमार की उस लड़की से पैसों की बात पर बहस हो रही थी। साथ ही एक और नंबर पर मैच का सट्टा लगाने की बात हो रही थी।

इस पूरे मामले पर परिवार वालों का कहना है कि हमें नहीं पता कि हमारे बेटे के संबंध कहा व किसके साथ थे। लेकिन जिन लोगों की वजह से हमारा बेटा मरा है, उसने बदला हम जरूर लेकर रहेगे। उन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। हमारा बेटा इन्हीं सटोरियों और लड़की की वजह से हमसे दूर चला गया। इन लोगो ने हमारे बेटे को गलत कामों में उलझाया होगा, हम उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।