19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / बालिका गृह के समीप खुले में फेंका जा रहा कचरा बना आफत

बालिका गृह के समीप खुले में फेंका जा रहा कचरा बना आफत

कचराघर में तब्दील कर दिया खाली प्लॉट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak tripathi

•

Updated: 28 Aug 2018, 5:19 PM IST

kachra

बालिका गृह के समीप खुले में फेंका जा रहा कचरा बना आफत

भोपाल/ नेहरू नगर. स्व'छता सर्वेक्षण में भले ही भोपाल को दूसरा सबसे स्व'छ शहर का दर्जा हासिल हुआ है, पर नगर निगम की अनदेखी इस उपलब्धि को पलीता लगा रही है। खाली प्लॉट्स समेत रहवासी क्षेत्रों में जगह-जगह लगने वाले कचरे के ढेर ने रहवासियों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।

वार्ड 29 स्थित नेहरू नगर के बालिका गृह के समीप खाली प्लॉट को कचराघर में तब्दील कर दिया गया है। इसके कारण आसपास के क्षेत्र में गंदगी एवं बदबू फैली रहती है। नगर निगम ने इस क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को इक करने के लिए कंटेनर रखवाया है, पर इस कंटेनर से कचरे का नियमित उठाव नहीं किया जाता है। स्व'छता के नाम पर खाना पूर्ति नगर निगम द्वारा यहां रखवाए गए कंटेनर के आसपास कचरा फैला रहता है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी इसी कंटेनर के आसपास कचरा फेंककर चले जाते हैं। जिसके चलते वहां बिमारियां फैलने का डर बना रहता है। स्थानीय रहवासियों के मुताबिक प्लॉट पर कचरा डम्प किए जाने से क्षेत्र में बदबू फैली रहती है। यही कचरा हवा के साथ उड़कर सड़क और घरों तक पहुंच जाता है। नगर निगम द्वारा यहां से कचरा नहीं उठाए जाने से परेशानी लगातार बढ़ रही है।

नहीं की गई नाले की सफाई
शिवाजी नगर वार्ड 32 के अंतर्गत आने वाले शिवाजी नगर में शासकीय आवासों की अधिकता है, पर यहां भी बुनियादी सुविधाएं बमुश्किल ही मिल पा रही हैं। इन आवासों के पास से ही निकले नाले की सफाई नहीं होने से गंदा पानी एक ही जगह जमा हो रहा है। इससे रहवासियों को कई समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। पानी की निकासी नहीं होने से बारिश में रहवासी क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना रहता है। साथ ही म'छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिससे डेंगू जैसी बिमारी होने की भी अशंका बनी रहती हैै।