आपने देश के वायुसेना के जवानों के करतब कई बार देखे होंगे। इन हैरतअंगेज करबत सभी का मन मोह लेते है। आठ अक्तूबर को देशभर में वायुसेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर वायुसेना के जवानों ने जमकर करतब दिखाया। देश के स्वर्ग कहे जाने वाले लद्दाख में वायुसेना के दो जवानों ने खारदुंगला दर्रे में 17982 फीट की ऊंचाई पर जाकर स्काईडाइव लैंडिंग की।
आपने देश के वायुसेना के जवानों के करतब कई बार देखे होंगे। इन हैरतअंगेज करबत सभी का मन मोह लेते है। आठ अक्तूबर को देशभर में वायुसेना दिवस मनाया गया। इस मौके पर वायुसेना के जवानों ने जमकर करतब दिखाया। सिन्धु नदी के किनारे बसे लद्दाख में सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां और आकर्षक मठ हर किसी को सम्मोहित करते हैं। देश के स्वर्ग कहे जाने वाले लद्दाख में वायुसेना के दो जवानों ने खारदुंगला दर्रे में 17982 फीट की ऊंचाई पर जाकर स्काईडाइव लैंडिंग की। इस स्काइडाइविंग के साथ ही उन्होंने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। वायुसेना के जवानों ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
वीडियो हो रहा है वायरल
इंडियन एयरफोर्स ने अपने ट्विटर पर इसका एक वीडियो शेयरर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसके कैप्शन उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो, इंडियन एयरफोर्स के जवानों स्काइडाइविंग लेंडिंग की खारदुंगला पास में। उन्होंने 17982 फीट पर ये रिकॉर्ड सेट किया। 8 अक्टूबर 20 के दिन उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया।’
ऑक्सीजन की कभी थी
आपको बता दें कि खारदुंगला के पास कम वायु घनत्व और बेहद दुर्गम पहाड़ी इलाकों के साथ ऑक्सीजन का लेवल भी काफी कम रहता है। इसलिए लैंडिंग में बहुत परेशानियां होती है। इन बाधाओं के बावजूद जवानों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वायुसेना ने इस उपलब्धि पर बताया कि विंग कमांडर गजानंद यादव और वारंट अधिकारी एके तिवारी ने सी-130 जे विमान से सफल स्काइडाइविंग की। इसके बाद वो लेह के खारदुंगला दर्रे में उतरे। अधिकारियों ने दोनों को इस रिकॉर्ड के लिए बधाई दी है। सोशल मीडिया पर इस कारमाने की वजह से देशभर से जवानों को सैल्यूट किया जा रहा है। यूजर्स भारत मां के जवानों को सलाम करते हुए कमेंट बॉक्स में जय हिंद लिख रहे है।