हॉट ऑन वेब

जल्दबाजी में हुआ कार का एक्सीडेंट, देखें वीडियो

जल्दबाजी की वजह से अक्सर ही एक्सीडेंट हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऐसे कार ड्राइवर के साथ, जिसे दूसरे व्हीकल्स से आगे निकलने की जल्दबाजी थी।

less than 1 minute read
Car accident

जल्दबाजी में कार ड्राइव करना काफी खतरनाक होता है। ऐसा करने से एक्सीडेंट होने का खतरा भी रहता रहता है। खाली सड़क पर भी जल्दबाजी में कार चलाना बेहद खतरनाक होता है, तो ऐसी सड़क जिस पर व्हीकल्स चल रहे हो, उस पर ऐसा करना और भी खतरनाक होता है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी शेयर किए जाते हैं जिनमें लोग जल्दबाजी और लापरवाही से कार चलाते हैं पर ऐसा करने का बुरा परिणाम उन्हें भुगतना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक ऐसे कार ड्राइवर के साथ जो जल्दबाजी में कार चलाते हुए दूसरे व्हीकल्स से आगे निकलने की कोशिश करता है।

जल्दबाजी में दूसरे व्हीकल्स को ओवरटेक करने की कोशिश

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक सड़क पर कुछ कारें, सेमी पिकअप ट्रक चल रहे होते हैं। पर एक कार सवार को दूसरे व्हीकल्स को ओवरटेक करते हुए आगे निकलने की जल्दबाजी होती है और इस वजह से वह तेज़ी से दूसरे व्हीकल्स को ओवरटेक करता हुए उनसे आगे निकले की कोशिश करता है।

हुआ एक्सीडेंट

जल्दबाजी में दूसरे व्हीकल्स को ओवरटेक करना कार ड्राइवर को भारी पड़ता है। ऐसा करने पर उसका कार से कंट्रोल छूट जाता है और सड़क के साइड में उसकी कार की जोर से टक्कर हो जाती है और कार पलट जाती है। वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि कार में जो भी सवार होगा, उसे चोट ज़रूर आई होगी। साथ ही इस एक्सीडेंट की वजह से कार को भी नुकसान पहुंचता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

Also Read
View All