हॉट ऑन वेब

इमरान खान की पत्नी बुशरा नहीं दिखती आईने में, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे ली चुटकी

लोगों ने कहा चुड़ैल से हुई है इमरान की शादी
2 min read
imran khan

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान ऐसे दो मुल्क जो एक साथ आजाद हुए। जहां भारत कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहा है, तो वहीं अब भी पाकिस्तान अंधविश्वास की दुनिया में खोया हुआ है। ऐसा हम नहीं बल्कि वहीं के वजीरे आजम इमरान खान की पत्नी को लेकर दावा किया जा रहा है। ये दावा हर किसी को चौंका रहा है और सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। चलिए आपको पूरा माजरा बताते हैं।

ये है मामला

दरअसल, पाक पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि उनका चेहरा आईने में नहीं दिखता है। मिली जानकारी के मुताबिक बुशरा इमरान की तीसरी पत्नी है। ये दावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक व्यक्ति ने कैपिटल टीवी पर किया है। मीडिया खबरें तो यहां तक हैं कि न्यूयॉर्क में 74वें यूएनजीए सत्र में भाग लेने के लिए जाने सेक पहले अपनी पत्नी बुशरा के साथ इमरान ने उमराह किया। इस दौरान वो सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढकी हुई नजर आई थी।

क्या कह रही है जनता

इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। लोगों का कहना है कि बुशरा तंत्र-मंत्र और जादू टोने पर विश्वास करती है। यही नहीं खुद तारिक फतेह ने ये दावा किया कि बुशरा ने दो जिन्न भी पाल रखे हैं और वो उन्हें कच्चा मांस परोसती हैं। इसी कड़ी में एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा 'इमरान खान की चुड़ैल से शादी हो गई है।' इसी तरह लोगों ने कई और तरीके से इमरान और बुशरा को लेकर चुटकी ली।

Published on:
30 Sept 2019 10:32 am