हॉट ऑन वेब

माहवारी के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने की दी जा रही ये सलाह, तेज़ी से वायरल हो रहा ये पोस्ट

जहां शरदीय नवरात्र और दुर्गोत्सव को लेकर मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं सोशल मीडिया एक पोस्ट को लेकर समाज के दो वर्ग आपस में बंट गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Oct 2018, 1:25 PM IST
in occasion of navratri message on sanitary pad goes viral
माहवारी के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने की दी जा रही ये सलाह, तेज़ी से वायरल हो रहा ये पोस्ट

नई दिल्ली। क्यों कोठे की ही मिट्टी का इस्तेमाल देवी मां की मूर्ति बनाने में किया जाता है। भला देवी मां को वेश्‍यालय की मिट्टी क्यों पसंद आती है। ये तो पाप है न? हमें लगता है हमने कुछ ग्रंथ पढ़ लिए, पूजा-पाठ के नियमों का कुछ ज्ञान ले लिया तो हमसे बढ़कर कोई ज्ञाता नहीं। भेड़ चाल का यह ज़माना न जाने कब से चल रहा है और खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हमारे लिए इतना मुश्किल क्यों हो जाता है कि हम किसी और के दिखाए हुए रास्ते पर न चलकर खुद से कोई ऐसी राह ढूंढें और उसपर चलें जिसपर चलकर हमारे ,मन में उठ रहे सवालों का अपने आप कोई उचित जवाब मिल जाए। कोठे की मिट्टी का इस्तेमाल देवी मां की मूर्ति बनाने में क्यों किया जाता है इस सवाल के लिए हमारे पास एक ऐसा जवाब है जो पूरा तो नहीं आपको थोड़ा संतुष्ट तो कर ही देगा। एक मान्यता प्रचलित है, जब एक महिला या कोई भी व्‍यक्‍ति वेश्‍यालय के द्वार पर खड़ा होता है तो अंदर जाने से पहले अपनी सारी पवित्रता और अच्‍छाई को वहीं छोड़कर प्रवेश करता है, इसी कारण यहां की मिट्टी पवित्र मानी जाती है।

जहां शारदीय नवरात्र और दुर्गोत्सव को लेकर मूर्तिकार देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। वहीं सोशल मीडिया एक पोस्ट को लेकर समाज के दो वर्ग आपस में बंट गए हैं। शुभजीत अपर्णा रॉय नाम के इस शख्स का एक पोस्ट ऐसा था जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। असल में शुभजीत ने पोस्ट में जो लिखा है वो धर्म के ज्ञाताओं को परेशान कर रहा है। शुभजीत अपनी पोस्ट में महिलाओं से एक पाप करने को कह रहे हैं और उनका साथ देने वाले अनिकेत मित्रा की एक फोटो ने उनके इस पोस्ट को और विवादित बना दिया है। लेकिन किसी के मन में किसी बात को लेकर कोई सवाल उठ रहा हो तो आप मैं कोई नहीं होते कि उसे रोक सकें। शुभजीत भी शायद यही कर रहे हों।

हम आपको बताते हैं शुभजीत ने फेसबुक पोस्ट पर क्या लिखा है- शुभजीत ने अपनी पोस्ट में उन लड़कियों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि, जो लड़कियां नवरात्री के इस महीने में माहवारी से गुज़र रही हैं। शुभजीत उन्हें दुर्गा पूजा के पंडालों में जाकर, साथ ही साथ देवी मां का प्रशाद ग्रहण करने की सलाह भी दे रहे हैं। शुभजीत अपनी पोस्ट में महिलाओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि, आप एक बार यह पाप करके के देखें, देखते हैं देवी मां आपको इस पाप के लिए क्या दंड देती हैं। उनका कहा है कि, "आपने बहुत सुन लिया अपनी मां, चाची और दादी को अब आप खुद को सुनें।" यही वायरल मैसेज है जिसने सोशल मीडिया को दो गुटों में बांट दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि शुभजीत के इस पोस्ट से कितनी महिलाएं प्रभावित होती हैं और नवरात्री में देवी मां का आशीर्वाद लेने जाती हैं।

Updated on:
5 Oct 2018, 1:25 PM IST
Published on: