
नई दिल्ली। कई देशों में आतंकी संगठन ISIS की कड़ी निंदा की जाती है। लेकिन जो तस्वीरें इस देश से वायरल हो रही हैं उससे किसी का भी खून खौल सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें छोटे बच्चों को ISIS जैसी पोषक पहनकर उनके हाथ में AK47 से मिलती हुई नकली बंदूक थामकर उनसे रैली निकलवाई गई। जी हां! यह सच है किसी को भी एक बार में सुनने और जानने के बाद हैरानी जरूर होगी लेकिन यह सच है और यह हुआ है इंडोनेशिया में। गौरतलब है कि, इंडोनेशिया में कई लोग आतंकी संगठन ISIS के समर्थन में रैली निकालते आ रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यहां जन्म लेने वाले बच्चों पर भी वही विचारधारा और मानसिकता थोपी जाए।
यहां इस दिन मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस
जानकारी के लिए बता दें कि, यहां छोटे-छोटे बच्चों से ISIS आतंकियों जैसी ड्रेस पहनाकर परेड कराई गई। बता दें कि, स्कूल की इस हरकत के लिए पूरी दुनिया में इसकी खूब आलोचना की जा रही है। आपको बता दें कि, 17 अगस्त को इंडोनेशिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता है और जिस घटना की बता हम कर रहे हैं, यह घटना इंडोनेशिया के प्रोबोलिंग शहर की है जहां के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर छोटी छोटी बच्ची को आईएसआईएस आतंकियों जैसी ड्रेस पहनाकर परेड कराई गई। दुनियाभर के लोगों का आरोप है कि इस तरह की परेड से छोटे छोटे बच्चों को आतंकी विचारधारा से रूबरू करवाया जा रहा है जो की बेहद निंदनीय है। वहीं स्कूल ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा कि हमारा मकसद आतंक या आतंकियों को बढावा देने का नहीं था। दुनियाभर में हुई आलोचना के बाद स्कूल ने माफी मांगी है।